ePaper

करीना कपूर की बुआ ने ''कजरारे...'' सॉन्‍ग पर किया धमाकेदार डांस, देखें वीडियो

Updated at : 24 Apr 2018 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
करीना कपूर की बुआ ने ''कजरारे...'' सॉन्‍ग पर किया धमाकेदार डांस, देखें वीडियो

डिजायनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्‍शन पार्टी से वायरल हुए बॉलीवुड सेलेब्‍स के स्‍पेशल डांस परफॉरमेंस ने लोगों को क्रेजी कर दिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं. जया बच्‍चन, सारा अली खान, श्‍वेता नंदा, करण जौहर और सोनम कपूर के बाद अब और सेलीब्रिटी […]

विज्ञापन

डिजायनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्‍शन पार्टी से वायरल हुए बॉलीवुड सेलेब्‍स के स्‍पेशल डांस परफॉरमेंस ने लोगों को क्रेजी कर दिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं. जया बच्‍चन, सारा अली खान, श्‍वेता नंदा, करण जौहर और सोनम कपूर के बाद अब और सेलीब्रिटी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. हम बात कर रहे हैं ऋषि कपूर की बहन और करीना कपूर-करिश्‍मा कपूर की बुआ रीमा जैन के बारे में.

रिसेप्‍शन पार्टी में रीमा जैन अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय के गाने ‘कजरारे कजरारे’ पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. रीमा जैन बेहद एनर्जेटिक लग रही हैं. उनके एक्‍सप्रेशन भी कमाल के लग रहे हैं.

उनके डासं मूव्‍स पर लोग ताली बजाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वहां मौजूद लोगों के हुटिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है. रीमा के कजरारे स्‍टेप्‍स ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. अमिताभ बच्‍चन की बेटी श्‍वेता नंदा को रीमा के डांस स्‍टेप्‍स इतने पसंद आये कि वो उनकी नजर उतारती नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/Bh4CfH_lukP/

बता दें, इस रिसेप्‍शन पार्टी में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने दिव्‍या भारती के सुपरहिट गाने ‘सात समंदर पार…’ पर डांस फ्लोर पर धूम मचा दी थी. सारा को देखकर यह कहा जा स‍कता है कि उनके आनेवाली पहली फिल्‍म बेहतरीन होगी. सारा डांस फ्लोर पर बेहद कॉन्फिडेंट लग रही थीं.

https://www.instagram.com/p/Bh2Vmz8lDLB/
https://www.instagram.com/p/Bh2ZWX6lDwH/
https://www.instagram.com/p/Bh3nNg5lGSh/

वहीं करण जौहर ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के गाने ‘राधा तेरी चुनरी’ पर जबरदस्त डांस किया. वहां मौजूद जया बच्चन और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने करण की नजर उतारी. श्‍वेता नंदा और जया बच्चन ने ‘पल्लो लटके’ गाने पर डांस किया. श्वेता के डांस पर जया बच्चन ने उनकी नजर भी उतारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola