वाल्मीकी समुदाय पर टिप्पणी करने का मामला, सलमान को सुप्रीम कोर्ट से राहत

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने एक समुदाय के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ कार्यवाही और जांच पर आज रोक लगा दी. सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है ‘ के प्रचार के दौरान ‘वाल्मीकी’ समुदाय के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. प्रधान न्यायाधीश […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने एक समुदाय के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ कार्यवाही और जांच पर आज रोक लगा दी. सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है ‘ के प्रचार के दौरान ‘वाल्मीकी’ समुदाय के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की थीं.
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर ओर न्यायमूर्ति धनन्जय वाई. चन्द्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने अधिवक्ता एन.के. कौल के इस अनुरोध पर विचार किया कि सलमान खान के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगायी जाये.
कौल ने कहा कि अभिनेता के खिलाफ दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मुंबई में कुछ मामले दर्ज किये गये हैं. इस पर पीठ ने उनसे कहा कि सलमान के खिलाफ लंबित मामलों का विवरण उपलब्ध कराया जाये. इसके बाद पीठ ने इन मामलों में कार्यवाही पर रोक लगा दी.
सलमान खान ने अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान एक समुदाय के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. इसे लेकर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों के तहत अनेक मामले दर्ज किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




