प्रिया प्रकाश के खिलाफ SC में याचिका दायर, कहा- ''आंखें मटकाना'' इस्लाम में हराम

प्रिया प्रकाश वारियर फिर मुश्किलों में घिर आई हैं. उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. प्रिया के खिलाफ हैदराबाद के दो लोगों ने फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के एक सीन में आपत्ति जताते हुए ‘अल्लाह की तौहीन’ करनेका आरोप लगाया है. याचिका में कहा गया है कि ‘आंखें मटकाना’ और ‘आंख […]
प्रिया प्रकाश वारियर फिर मुश्किलों में घिर आई हैं. उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. प्रिया के खिलाफ हैदराबाद के दो लोगों ने फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के एक सीन में आपत्ति जताते हुए ‘अल्लाह की तौहीन’ करनेका आरोप लगाया है. याचिका में कहा गया है कि ‘आंखें मटकाना’ और ‘आंख मारना’ इस्लाम के खिलाफ है.
प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में ‘मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi)’ गाने को फिल्म से हटाने की मांग की गई है. प्रिया प्रकाश के खिलाफ इससे पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है. बता दें कि प्रिया प्रकाश ‘ओरु अदार लव’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं.
प्रिया प्रकाश ने क्या कहा
प्रिया प्रकाश ने अपनी याचिका में कहा है कि यह गाना 40 साल पुराना है और अभी तक मुस्लिम समुदाय ने इसपर कोई आपत्ति नहीं जताई थी. अचानक से यह गाना किसी की भावनाओं को आहत नहीं कर सकता.
स्थानीय संगठन ने भी की थी शिकायत
फरवरी में भी महाराष्ट्र की एक स्थानीय संगठन ने प्रिया प्रकाश की फिल्म ‘उरु अदार लव’ के गाने पर मुस्लिम की भावनायें आहत करने का आरोप लगाया था. फिल्म के निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी. यह शिकायत महाराष्ट्र के जिंसी पुलिस स्टेशन में हुई थी. इसके बाद प्रिया ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की याचिका लगाई थी.
यह एक पुराना गाना है
फिल्म के डायरेक्टर ओमर लुलु ने अपने एक बयान में कहा था कि,’ मैं साफ कर दूं कि यह गाना किसी की भावनाओं को आहत कर रहा है. इसमें इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी नहीं है. यह मालाबार एरिया में शादी समारोहों में गाया जाने वाला बेहद आम गीत है यह एक पुराना गाना है जिसे सभी समुदायों द्वारा गाया जाता है.’
कौन है प्रिया प्रकाश वारियर ?
प्रिया प्रकाश वारियर एक मलयाली एक्ट्रेस हैं और केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं.प्रिया त्रिशूर (केरल) के विमला कॉलेज से बी कॉम फर्स्ट र्इयर की पढ़ाई कर रही हैं. प्रिया ओरू अदार लव (Oru Adaar Love) से डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म का एक गाना वैंलेटाइन वीक पर वायरल हो गया था, जिसके बाद प्रिया को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




