दीपिका ने प्रियंका को छोड़ा पीछे, बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी बनायी अपनी पहचान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2018 5:22 AM
विज्ञापन
बॉलीवुड की कई एक्ट्रोसेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में काम करके दुनिया भर में अपनी पहचान बनायी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स और पॉपुलिरिटी के अनुसार एक रिपोर्ट आयी है, जिसमें टॉप 10 की लिस्ट में दो बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल हैं. पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड में काम […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की कई एक्ट्रोसेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में काम करके दुनिया भर में अपनी पहचान बनायी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स और पॉपुलिरिटी के अनुसार एक रिपोर्ट आयी है, जिसमें टॉप 10 की लिस्ट में दो बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल हैं. पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड में काम कर रहीं प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में तो हैं, लेकिन पद्मावत से मिली प्रसिद्धि की वजह से दीपिका ने इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को रैंकिंग के मामले में पछाड दिया है.
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर्स’ के एक खबर के मुताबिक दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में तीसरी पोज़ीशन पर हैं. इस अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और गूगल प्लस पर पॉपुलिरिटी के आधार पर ‘मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स’ लिस्ट में टॉप 10 की रैंकिंग दी गयी है.
दीपिका इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और प्रियंका को इस सूची में 8वीं जगह मिली है. पहले पायदान पर द रॉक के नाम से पहचाने जानेवाले ड्वेन जॉनसन जगह बनाने में सफल हुए हैं. उनकी हाल में आयी कई फिल्मों ने दुनिया भर को प्रभावित किया. जुरासिक पार्क, बेवॉच, जुमांजी 2, द फेट ऑफ द फ्यूरियस और सैन एंड्रियाज जैसी कई एक्शन फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता है.
उन्होंने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनायी है. टॉप 10 की ‘मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स’ की लिस्ट में दूसरे स्थान पर केविन हार्ट, चौथे पर बॉबी ब्राउन, पांचवें पर विल स्मिथ, छठवें पर डव कैमरून, सातवें पर जेनिफर लोपेज, नौंवे पर गाल गाडोट और दसवें पर नोह श्नैप ने जगह बनायी है. यह सभी रैंकिंग हॉलीवुड रिपोर्ट्स के टॉप एक्टर्स चार्ट में दी गयी है. वेबसाइट की खबर के अनुसार यह ग्लोबल डाटा सोशल मीडिया एनेलेटिक्स कंपनी MVPindex द्वारा उपलब्ध करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










