‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आयेंगी मानुषी छिल्लर!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2018 7:40 AM

विज्ञापन

फिल्मकार करण जौहर ने गुरुवार को उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा है कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में बतौर दूसरी नायिका के तौर पर चुना गया है. विजक्राफ्ट के साथ साझेदारी में रेमंड क्रॉसवर्ड बुक अवार्डस में करण ने संवाददाताओं से कहा, इस खबर […]

विज्ञापन
फिल्मकार करण जौहर ने गुरुवार को उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा है कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में बतौर दूसरी नायिका के तौर पर चुना गया है.
विजक्राफ्ट के साथ साझेदारी में रेमंड क्रॉसवर्ड बुक अवार्डस में करण ने संवाददाताओं से कहा, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया, हमें मानुषी की उपलब्धियों पर गर्व है, जिस शो में वह जीतीं उसकी मैंने मेजबानी की और मैंने उनकी क्षमता देखी. मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं. भारत के लिए खिताब जीतने के बाद से मैंने उनसे मुलाकात नहीं की, लेकिन अभी कुछ भी बातचीत नहीं हुई है. फिल्मकार को उनकी किताब ‘एन अनसूटेबल ब्वॉय’ के लिए लोकप्रिय च्वॉयस पुरस्कार की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लेखक के रूप में सम्मानित किया गया था.
यह उनकी बायोग्राफी है. करण ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि इतने सारे लोग मेरी जिंदगी को लेकर उत्साहित थे. करण जौहर आगामी प्रोडक्शन की फिल्म ‘ड्राइव’ और ‘राजी’ को लेकर उत्साहित हैं. ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर उन्हें अच्छा अवसर मिला तो वह बॉलीवुड में आने के लिए भी तैयार हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola