ePaper

करण जौहर से हो गई भूल, TROLL हुए तो मांग ली माफी...

Updated at : 11 Jan 2018 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
करण जौहर से हो गई भूल, TROLL हुए तो मांग ली माफी...

बॉलीवुड सेलीब्रिटीज अक्‍सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं. इस बार फिल्ममेकर करण जौहर से ऐसी भूल हो गई जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल अक्षय कुमार स्‍टारर फिल्‍म ‘केसरी’ की लीड एक्‍ट्रेस कौन होगी इसकी अटकलें पिछले काफी समय से चल रही है. फैंस के इंतजार का […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सेलीब्रिटीज अक्‍सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं. इस बार फिल्ममेकर करण जौहर से ऐसी भूल हो गई जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल अक्षय कुमार स्‍टारर फिल्‍म ‘केसरी’ की लीड एक्‍ट्रेस कौन होगी इसकी अटकलें पिछले काफी समय से चल रही है. फैंस के इंतजार का खत्‍म करते हुए आखिरकार करण जौहर ने बता दिया कि इस फिल्‍म में परिणीति चोपड़ा लीड एक्‍ट्रेस के तौर पर नजर आयेंगी.

लेकिन जैसे ही करण ने इसकी घोषणा की वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये. करण ने ट्वीट किया,’ फिल्म ‘केसरी’ की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हैं.’ इसके बाद उन्‍होंने अक्षय कुमार की फोटो शेयर कर दी. इसके बाद लोग जमकर करण जौहर का मजाक उड़ाने लगे.

https://twitter.com/karanjohar/status/951059713751429122?ref_src=twsrc%5Etfw

लोगों ने लिखा,’ ये तसवीर देखकर वे परिणीति चोपड़ा को पहचान नहीं पाये.’ इतना ही नहीं लोगों ने अक्षय कुमार की तसवीर पर फोटोशॉप का इस्‍तेमाल कर उनके चेहरे पर परिणीति की तसवीर चिपकाकर पोस्‍ट करने लगे. वहीं परिणीति की एक्‍शन अवतार वाले फोटो को अक्षय कुमार की तसवीर बताया. बता दें कि इस फिल्‍म को अक्षय कुमार और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

https://twitter.com/kunnu_kick/status/951080957662171137?ref_src=twsrc%5Etfw

सोशल मीडिया पर यह सब देखकर करण का अपनी भूल का एहसास हुआ और उन्‍होंने तुरंत माफी मांग ली. करण ने लिखा,’ फिल्‍म की एक्‍ट्रेस के नाम की घोषणा उसकी तसवीर के साथ होनी चाहिये. ट्विटर पर तो लोग तुरंत की अटैक करने लगे. अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं. मैं तसवीर के साथ फिर से घोषणा करता हूं कि केसरी की लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं.’

https://twitter.com/karanjohar/status/951125195401539585?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि फिल्‍म का निर्माण केप ऑफ गुड होप फिल्‍म्‍स और धर्मा प्रोडक्‍शंस मिल कर करेंगे. पहले इस फिल्‍म से सलमान खान भी जुड़ने वाले थे लेकिन बाद में उन्‍होंने अपने इस प्रोजेक्‍ट से अपने हाथ खींच लिये. इसकी पुष्टि करते हुए कुछ समय पहले अक्षय ने कहा था,’ इस फिल्‍म का शीर्षक ‘केसरी’ है और यह बनायी जा रही हैञ मैं जनवरी से फिल्‍म शुरू करूंगा. हम ‘पैडमैन’ की रिलीज होने के बाद लगातार इस फिल्‍म की शूटिंग करेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola