ePaper

जुदा हो गयी फरहान और श्रद्धा की राहें

Updated at : 04 Jan 2018 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
जुदा हो गयी फरहान और श्रद्धा की राहें

नयी दिल्ली : श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की राहें अलग हो गयी है. श्रद्धा ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इसके संकेत दे दिये हैं अब उन्हें फरहान से कोई रिश्ता नहीं रखना . फिल्म रॉक ऑन की शुटिंग के दौरान दोनों नजदीक आये थे. दोनों के प्रेम की खबरें मीडिया में खूब चली. […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की राहें अलग हो गयी है. श्रद्धा ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इसके संकेत दे दिये हैं अब उन्हें फरहान से कोई रिश्ता नहीं रखना . फिल्म रॉक ऑन की शुटिंग के दौरान दोनों नजदीक आये थे. दोनों के प्रेम की खबरें मीडिया में खूब चली. खबर तो यहां तक आयी की श्रद्धा घर छोड़कर देर रात फरहान के घर चली आयी थी. परिवार वालों के काफी मनाने के बाद वह वापस लौंटी.
श्रद्धा के परिवार वाले नहीं चाहते कि इन दोनों के बीच कोई रिश्ता हो. कई मौकों पर भी दोनों एक दूसरे से दूरी बनाते दिखे. श्रद्धा ने फरहान को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इस कदम से संकेत मिलता है कि श्रद्धा अब फरहान से कोई खास रिश्ता महसूस नहीं करतीं. फरहान भी इस मामले में चुप रहे.
मीडिया में चल रही खबरों पर भी कुछ नहीं बोला. फरहान अख्तर की शादी असफल रही. साल 2000 में इन्होंने हेयरस्टाइलिस्ट अधूना से शादी की थी. इन दोनों के बीच मतभेद की खबरें आती रहती थी. अधूना और फरहान के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होता था कि उनका कहीं और अफेयर चल रहा है. पिछले साल दोनों के बीच तलाक हो गया. फरहान अब अकेले हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट पर फरहान खूब एक्टिव रहते हैं और अपने बच्चों के साथ मस्ती की तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola