Chand Mera Dil Collection: 12वें दिन कितनी हुई कमाई? रांची में कहां देख सकते हैं ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म?

Updated:
विज्ञापन

लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’, फोटो- इंस्टाग्राम

Chand Mera Dil Collection: आइए आपको 12वें दिन की कमाई बताते हैं. फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 12: रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. पहले वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद यह फिल्म अब धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, हालांकि इसके कलेक्शन पूरी तरह थमे नहीं हैं. 12वें दिन का आंकड़ा सामने आ गया है.

विज्ञापन

12वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विवेक सोनी के निर्देशन में बनी ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के पहले सप्ताह में 19.45 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. अब फिल्म के 12वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन देशभर में 2672 शोज के जरिए करीब 1 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 34.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

डे वाइज कलेक्शन (इंडिया नेट)

  • Day 1: 3 करोड़ रुपये
  • Day 2: 3.65 करोड़ रुपये
  • Day 3: 4.25 करोड़ रुपये
  • Day 4: 2.25 करोड़ रुपये
  • Day 5: 2.10 करोड़ रुपये
  • Day 6: 1.90 करोड़ रुपये
  • Day 7: 2.20 करोड़ रुपये
  • Day 8: 1.30 करोड़ रुपये
  • Day 9: 1.75 करोड़ रुपये
  • Day 10: 1.80 करोड़ रुपये
  • Day 11: 1 करोड़ रुपये
  • Day 12: 1 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन: 26.30 करोड़ रुपये

रांची में कहां-कहां देख सकते हैं ‘चांद मेरा दिल’?

रांची के सिनेमाघरों में ‘चांद मेरा दिल’ के लिए दर्शकों को पूरे दिन कई शो उपलब्ध कराए गए हैं. पीवीआर न्यूक्लियस मॉल, पीजेपी सिनेमाज मॉल ऑफ रांची, जेडी सिनेमाज एचआई स्ट्रीट मॉल और मिराज सिनेमाज संध्या टावर में सुबह से लेकर रात तक फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है. जेडी सिनेमाज में सबसे ज्यादा शो देखने को मिल रहे हैं, जहां दर्शक सुबह 10:45 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक फिल्म देख सकते हैं. वहीं पीवीआर और मिराज सिनेमाज में कुछ शोज के लिए टिकट कैंसिलेशन की सुविधा भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- बॉबी देओल संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं पूजा भट्ट, ब्रेकअप की वजह बताने से किया इनकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola