ePaper

Tiger Zinda Hai Box Office Collection: 10 दिन में 254 करोड़...

Updated at : 01 Jan 2018 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Tiger Zinda Hai Box Office Collection: 10 दिन में 254 करोड़...

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान की फिल्‍म इस साल की सबस सफल फिल्‍मों में शुमार हो गई है. फिल्‍म ने साल की आखिरी दिन धुंआधार कमाई कर डाली है. सलमान और कैटरीना कैफ स्‍टारर इस फिल्‍म में 31 दिसंबर को 22.23 करोड़ की कमाई की है. इस तरह फिल्‍म की 10 दिन में फिल्‍म ने बॉक्‍स […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान की फिल्‍म इस साल की सबस सफल फिल्‍मों में शुमार हो गई है. फिल्‍म ने साल की आखिरी दिन धुंआधार कमाई कर डाली है. सलमान और कैटरीना कैफ स्‍टारर इस फिल्‍म में 31 दिसंबर को 22.23 करोड़ की कमाई की है. इस तरह फिल्‍म की 10 दिन में फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 254.75 करोड़ की शानदार कमाई की है. फिल्‍म ने पहले हफ्ते में 206.04 करोड़ जबकि दूसरे वीकेंड (शुक्रवार शनिवार और रविवार) पर 48.71 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी उम्‍मीद है कि फिल्‍म नये साल के मौके पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब साबित होगा. सलमान का एक्‍शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

सलमान की फिल्‍म का ओवरसीज़ कलेक्‍शन भी शानदार रहा है. ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्‍म ने शुरुआती 7 दिनों में 79.84 करोड़ रुपये कमाये है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ कमा लिए हैं.

दूसरे शुक्रवार फिल्म के खाते में 11.56 करोड़, शनिवार को 14.92 करोड़, रविवार को 22.23 आए हैं. वहीं देश-विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म करीब 350 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. अब निगाहें 400 करोड़ पर टिकी है. बता दें कि यह फिल्‍म साल 2012 में आई फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल है. ‘टाइगर जिंदा है’ का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola