सलमान ने बता दिया- इस शख्‍स की वजह से हिट हो गई ''टाइगर जिंदा है''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2017 3:05 PM

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दोहरी खुशी का जश्‍न मना रहे हैं. पहला अपने 52वां जन्मदिन के मौके पर वे करीबियों के साथ थे, दूसरा ‘ट्यूबलाइट’ की विफलता को पीछे छोड़ ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्‍स ऑफिस सफलता के झंडे गाड़ रही है. वहीं सलमान ने इस फिल्‍म की सफलता श्रेय कैटरीना कैफ को दिया. सलमान […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दोहरी खुशी का जश्‍न मना रहे हैं. पहला अपने 52वां जन्मदिन के मौके पर वे करीबियों के साथ थे, दूसरा ‘ट्यूबलाइट’ की विफलता को पीछे छोड़ ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्‍स ऑफिस सफलता के झंडे गाड़ रही है. वहीं सलमान ने इस फिल्‍म की सफलता श्रेय कैटरीना कैफ को दिया.

सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अपार सफलता के लिए अपनी सह-अभिनेत्री कैटरीना कैफ को शुक्रिया कहा. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अभी तक 190.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बॉलीवुड अभिनेता ने कहा, मुझे लगता है कि टाइगर… की सफलता के पीछे कैटरीना कैफ हैं.

उनसे पूछा गया था कि कैटरीना ने उन्हें जन्मदिन के उपहार स्वरुप क्या दिया है. इसके जवाब में सलमान ने ये जवाब दिया. सलमान ने पनवेल के अपने फार्महाउस पर अपना जन्मदिन मनाया. उनके जन्मदिन समारोह में साजिद नाडियाडवाल, लूलिया वंतूर के अलावा कैटरीना और अली भी शामिल हुए. सलमान इस समय रेस-3 की शूटिंग कर रहे हैं. जियो फिल्मफेयर के प्रेस कांफ्रेंस में शाहरख खान ने सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola