हनीमून से वापस दिल्ली लौटे विराट-अनुष्का, सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2017 10:57 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हनीमून से वापस आ गये हैं. दोनों रोम में थे और वहां से उन्होंने बर्फीली वादियों के बीच से एक फोटो भी शेयर की थी, जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब यह कपल भारत लौट गया है. इटली में सात फेरे लेने के बाद […]
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हनीमून से वापस आ गये हैं. दोनों रोम में थे और वहां से उन्होंने बर्फीली वादियों के बीच से एक फोटो भी शेयर की थी, जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब यह कपल भारत लौट गया है. इटली में सात फेरे लेने के बाद दोनों हनीमून के लिए रोम रवाना हो गये थे. अब दोनों दिल्ली में हैं और रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गये हैं.
https://www.instagram.com/p/Bc4hQlWHEu3/
virushka_folyf नाम के इंस्टाग्राम पेज पर विराट-अनुष्का की एक तसवीर शेयर की गई है जिसमें दोनों घरवालों से बात करते नजर आ रहे हैं. यह तसवीर मंगलवार की बतायी जा रही है. दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं. विराट जहां व्हाइट कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं वहीं अनुष्का पिंक कलर के सूट में दिख रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Bc4hELsnc6M/
तसवीर में ये न्यूली मैरिड कपल बेहद खुश नजर आ रहा है. अनुष्का और विराट, भावना से बात करते नजर आ रहे हैं. भावना विराट की बहन हैं. बता दें कि कोहली और अनुष्का की शादी की दो ग्रैंड रिसेप्शन पार्टियां होनी है. पहली पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली में और दूसरी पार्टी 26 दिसंबर को मुंबई में होनी है. हाल ही में फिल्ममेकर महेश भट्ट ने रिसेप्शन कार्ड की तसवीर सोशल मीडिया पर साझा की थी.
https://www.instagram.com/p/Bc4hC2HHW5C/
माना जा रहा है कि विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. दरअसल दोनों ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी. उनकी शादी में केवल परिवारवाले ही शामिल हुए थे. ऐसे में अब रिसेप्शन पार्टी में सबको इन्वाइट किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










