अमिताभ बच्चन ने थाइलैंड में पूरी की ''ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'' की शूटिंग

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की थाइलैंड की शूटिंग पूरी कर ली है और वह घर आने के लिए तैयार हैं. 75 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यह खबर दी है. फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते हुए बच्चन ने लिखा है कि ‘ठग्स […]
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की थाइलैंड की शूटिंग पूरी कर ली है और वह घर आने के लिए तैयार हैं.
75 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यह खबर दी है. फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते हुए बच्चन ने लिखा है कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ फिल्म की शूटिंग के बाद अब मुंबई और घर वापसी के लिए तैयार हूं.
अभिनेता ने अपने अधिकारिक ब्लॉग पर भी तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने बताया है कि अगले शेड्यूल के लिए एक बार फिर से तैयारी होगी, लेकिन फिलहाल की शूटिंग पूरी हो गयी.
इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं और इसमें आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




