ePaper

अलविदा 2017: मोहब्‍बत की बारिश, DJ की धुन, इस साल लोगों की जुबान पर चढ़ गये ये 10 गाने

Updated at : 13 Dec 2017 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
अलविदा 2017: मोहब्‍बत की बारिश, DJ की धुन, इस साल लोगों की जुबान पर चढ़ गये ये 10 गाने

साल 2017 में कई फिल्‍में आई जिनके गाने सुपरहिट हुए. कई गानों में लोग मोहब्‍ब्‍त की बारिश में भीगे, तो कई गानों ने लोगों को डांस फ्लोर पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया. रोमांटिक गानों से लेकर आइटम सॉन्‍गस तक इस साल कई गाने लोगों की जुबान पर है. ये गाने आपकी न्‍यू ईयर […]

विज्ञापन

साल 2017 में कई फिल्‍में आई जिनके गाने सुपरहिट हुए. कई गानों में लोग मोहब्‍ब्‍त की बारिश में भीगे, तो कई गानों ने लोगों को डांस फ्लोर पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया. रोमांटिक गानों से लेकर आइटम सॉन्‍गस तक इस साल कई गाने लोगों की जुबान पर है. ये गाने आपकी न्‍यू ईयर पार्टी को शानदार बना सकते हैं. अब आपके साथ ऐसे ही 10 गाने शेयर कर रहे हैं जिसे सुनकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो जायेंगी.

साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्‍म ‘रईस’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की. लोगों ने शाहरुख के बदले तेवर को पसंद किया, वहीं शाहरुख-माहिरा के रोमांटिक एंगल को भी अच्‍छा रिस्‍पांस दिया. फिल्‍म का गाना ‘जलीमा’ हिट हुआ.

https://www.youtube.com/watch?v=lpdRqn6xwiM?ecver=1

‘रईस’ फिल्‍म का आइटम नंबर ‘लैला मैं लैला’ भी काफी सुपरहिट हुआ. इस गाने को लोगों ने पार्टीज और डांस फ्लोर पर खूब पसंद किया. इस गाने में सनी लियोनी देसी अंदाज में ठुमके लगाती नजर आई थीं.

https://www.youtube.com/watch?v=95I5VaR7GeU?ecver=1

संजय दत्‍त और माधुरी दीक्षित पर फिल्‍माया गया फिल्‍मका गाना ‘तम्‍मा तम्‍मा’ गाने का नया वर्जन भी लोगों को खूब पसंद आया. फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां’ के इस गाने में वरुण धवन और आलिया भट्ट थिरकते नजर आये थे.

https://www.youtube.com/watch?v=i4uJWdRb1C4?ecver=1

रैपर बादशाह के वीडियो सॉन्‍ग ‘Mercy’ सुपरहिट हुआ था. इस गाने में लॉरेन गौटलिब शानदार डांस मूव्‍स करती नजर आ रही हैं. यह डीजे सॉन्‍ग आपकी न्‍यू ईयर पार्टी को और खास बना सकता है.

https://www.youtube.com/watch?v=Jyst8oIHOAY?ecver=1

फिल्‍म ‘भूमि’ का गाना ‘लग जा गले’ बेहद लोकप्रिय हुआ था. इस गाने में अदिति राव हैदरी और सिद्धांत गुप्‍ता रोमांस करते दिखे थे. इस फिल्‍म से संजय दत्‍त ने फिल्‍मों में वापसी की थी, जिन्‍होंने अदिति के पिता का किरदार निभाया था.

https://www.youtube.com/watch?v=oP2BjiOE4qM?ecver=1

फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के गाना ‘बारिश’ सुपरहिट हुआ था. इस रोमांटिक गाने को अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्‍माया गया था. फिल्‍म युवा लेखक के उपन्‍यास चेतन भगत पर आधारित थी.

https://www.youtube.com/watch?v=BNfAf4To73c?ecver=1

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्‍म ‘राबता’ का गाना ‘लंबियां सी जुदाईयां’ भी पसंद किया गया था.

https://www.youtube.com/watch?v=u2A6znC7LIg?ecver=1

शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा की फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ भले की बॉक्‍स ऑफिस पर पिट गई, लेकिन इस फिल्‍म का गाना ‘हवायें…’ लोगों को खूब पसंद आया. इस गाने में दोनों स्‍टार्स रोमांस करते नजर आये थे.

https://www.youtube.com/watch?v=cs1e0fRyI18?ecver=1

फिल्‍म ‘जुड़वा 2’ का गाना ‘चलती है क्‍या 9 से 12’ काफी हिट हुआ था. फिल्‍म में वरुण धवन डबल रोल में नजर आये थे. उनके अलावा फिल्‍म में जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्‍नू भी लीड रोल में थीं.

https://www.youtube.com/watch?v=UVbcaG2tfSE?ecver=1

अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी पर फिल्‍माया गया फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ का गाना ‘गो पागल’ भी बेहद पसंद किया था. इस गाने में होली की झलक दिखाई गई थी.

https://www.youtube.com/watch?v=iFARFbekNl8?ecver=1

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola