मिस वर्ल्ड के बाद अब बॉलीवुड में भी परचम लहरायेंगी मानुषी, आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जतायी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2017 9:41 PM

विज्ञापन

मुंबई : मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का कहना है कि वह जाने-माने अभिनेता आमिर खान की फिल्म में काम करना पसंद करेंगी, क्योंकि सुपरस्टार सामाजिक-प्रासंगिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. मानुषी ने हाल में चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 बन कर देश का नाम रोशन किया था. हरियाणा की रहनेवाली मेडिकल […]

विज्ञापन

मुंबई : मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का कहना है कि वह जाने-माने अभिनेता आमिर खान की फिल्म में काम करना पसंद करेंगी, क्योंकि सुपरस्टार सामाजिक-प्रासंगिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. मानुषी ने हाल में चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 बन कर देश का नाम रोशन किया था. हरियाणा की रहनेवाली मेडिकल की इस छात्रा ने कहा कि बॉलीवुड में सभी कलाकार अच्छे हैं, लेकिन आमिर और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा उनकी पसंदीदा हैं.

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, मैं निश्चित रूप से आमिर खान की फिल्म में काम करना चाहती हूं. मेरा सोचना है कि उनके पास कुछ चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं रहती हैं जो वह आपको देते हैं. इसके साथ ही उनकी फिल्मों में एक संदेश होता है जो समाज के साथ जोड़ता है. इसलिए ऐसा करना काफी रोचक होगा. अभिनेत्रियों में मेरी पसंदीदा प्रियंका चोपड़ा हैं. 20 वर्षीय मानुषी इस वर्ष मई में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 भी बनीं थी.

जब उनसे बॉलीवुड को लेकर उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया तो मिस वर्ल्ड ने कहा कि इस समय फिल्म इंडस्ट्री उनके दिमाग में नहीं है. उन्होंने कहा, वर्तमान वर्ष को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं. मैं यात्रा करूंगी, महाद्वीपों की यात्रा करूंगी. हम मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलायेंगे जहां मेरे साथ मेरी अन्य मिस वर्ल्ड भी शामिल होंगी. इसलिए इस समय मैं बहुत उत्साहित हूं. मानुषी ने कहा कि सौंदर्य प्रतिस्पर्धा के प्रारंभिक सप्ताह में कई प्रतियोगियों ने सोचा था कि वह एक बॉलीवुड अभिनेत्री है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola