OMG : ''मणिकर्णिका'' में 40 फुट की दीवार फांदने के दौरान घायल हुईं कंगना रनौत, अस्पताल से छुट्टी

Updated at : 22 Nov 2017 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
OMG : ''मणिकर्णिका'' में 40 फुट की दीवार फांदने के दौरान घायल हुईं कंगना रनौत, अस्पताल से छुट्टी

जोधपुर : मशहूर अदाकारा कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग के दौरान एक एक्शन दृश्य फिल्माते हुए घायल हो गयीं. उनके टखने में चोट आयी है. बहरहाल, अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. कंगना ने यहां इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में वह झांसी की […]

विज्ञापन

जोधपुर : मशहूर अदाकारा कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग के दौरान एक एक्शन दृश्य फिल्माते हुए घायल हो गयीं. उनके टखने में चोट आयी है. बहरहाल, अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है.

कंगना ने यहां इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं. अभिनेत्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात हुई.

वह जोधपुर के मेहरानगढ़ के किले में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. वह एक ऐसा दृश्य फिल्मा रही थीं, जिसमें उन्हें 40 फुट की दीवार से कूदना था और घोड़े पर एक बच्चा भी उनकी पीठ पर बंधा हुआ था.

बताया जाता है कि अभिनेत्री को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और वहां उनके टखने की हड्डी में चोट का पता चला.

इसी साल जुलाई में भी इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह घायल हुई थीं. तलवारबाजी के दृश्य के दौरान तलवार उनके ललाट पर लग गयी थी. मणिकर्णिका अप्रैल 2018 में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola