तमिल फिल्म निर्माता ने की आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 5:04 PM

विज्ञापन

चेन्नई: तमिल फिल्म जगत के एक निर्माता ने अपने घर पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. घटनास्थल से प्राप्त सुसाइड नोट में उन्होंने इस कदम के लिए मदुरै के एक फिल्म फाइनेंसर को जिम्मेदार ठहराया है. अशोक कुमार की कथित खुदकुशी से पूरा उद्योग स्तब्ध है और लोगों के जहन में दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम […]

विज्ञापन

चेन्नई: तमिल फिल्म जगत के एक निर्माता ने अपने घर पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. घटनास्थल से प्राप्त सुसाइड नोट में उन्होंने इस कदम के लिए मदुरै के एक फिल्म फाइनेंसर को जिम्मेदार ठहराया है. अशोक कुमार की कथित खुदकुशी से पूरा उद्योग स्तब्ध है और लोगों के जहन में दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम के भाई जी वेंकटेश्वरन की कथित आत्महत्या की दुखद यादें ताजा हो गयीं.

जाने-माने अभिनेता-निर्देशक शशि कुमार के रिश्तेदार कुमार के कथित सुसाइड नोट में मदुरै के एक फिल्म फाइनेंसर को उनके इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. कुमार ने फाइनेंसर पर उनके द्वारा लिये गए कुछ रिण पर बहुत अधिक ब्याज लगाने का आरोप लगाया है.

पुलिस के मुताबिक कुमार का शव उनके घर में फांसी से लटका हुआ पाया गया. उन्होंने साथ ही बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले को सुलझाने के लिए तीन टीमों को काम पर लगाया गया है.

पुलिस आगे की जांच के लिए मदुरै रवाना हो चुकी है और फाइनेंसर को गिरफ्तार किया जा सकता है. तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (टीएफपीसी) ने कुमार की कथित खुदकुशी पर शोक जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola