सलामत रहे दीपिका का सिर: कमल हासन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2017 1:08 PM
चेन्नई: मशहूर अभिनेता कमल हासन ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावती’ में रानी पद्मावती की भूमिका निभाने वाली दीपिका पदुकोण का समर्थन करते हुए कहा है कि वह चाहते हैं कि अभिनेत्री का सिर सुरक्षित रहे. विभिन्न राजपूत संगठनों और राजनेताओं के विरोध के बीच पद्मावती फिल्म को प्रदर्शित करने से […]
चेन्नई: मशहूर अभिनेता कमल हासन ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावती’ में रानी पद्मावती की भूमिका निभाने वाली दीपिका पदुकोण का समर्थन करते हुए कहा है कि वह चाहते हैं कि अभिनेत्री का सिर सुरक्षित रहे. विभिन्न राजपूत संगठनों और राजनेताओं के विरोध के बीच पद्मावती फिल्म को प्रदर्शित करने से रोक दिया गया है.
हाल ही में हरियाणा के एक भाजपा नेता ने भंसाली और दीपिका का सिर धड़ से अलग करने वाले को 10 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है. उनकी पार्टी की ओर से नेता को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
हासन ने ट्वीट किया, मैं चाहता हूं कि दीपिका का सिर… सुरक्षित रहे. इसका उसके शरीर से अधिक सम्मान करें. यहां तक कि उसकी स्वतंत्रता का. इससे इनकार ना करें. उन्होंने ट्वीट किया, कई समुदायों ने मेरी फिल्मों का विरोध किया. किसी भी बहस में अतिरेक शोचनीय है. भारत के सोच को जगाईये. सोचने का समय है. हमने काफी कहा. मां भारत को सुनिये.’
I wantMs.Deepika's head.. saved. Respect it more than her body.Even more her freedom. Do not deny her that.Many communities have apposed my films.Extremism in any debate is deplorable. Wake up cerebral India.Time to think. We've said enough. Listen Ma Bharat
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) November 20, 2017
निर्देशक पर चितौड की महारानी को लेकर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेडछाड करने का आरोप लगाते हुये विभिन्न राजपूत समूहों और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने तकनीकी मुद्दों का हवाला देते हुये फिल्म के आवेदन को वापस कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










