गुजरात चुनाव के बाद रिलीज हो सकती है ''पद्मावती'', सरकार और सेंसर बोर्ड के दबाव ने दिखाया रंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2017 8:48 AM

विज्ञापन

मुंबई: विवादों में घिरी ‘पद्मावती’ के निर्माताओं ने आज कहा कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को रिलीज करने की प्रस्तावित तारीख टाल दी है. वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से यह फैसला किया है. पहले फिल्‍म 1 दिसंबर को रिलीज होनेवाली थी. अब इसके गुजरात चुनाव […]

विज्ञापन

मुंबई: विवादों में घिरी ‘पद्मावती’ के निर्माताओं ने आज कहा कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को रिलीज करने की प्रस्तावित तारीख टाल दी है. वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से यह फैसला किया है. पहले फिल्‍म 1 दिसंबर को रिलीज होनेवाली थी. अब इसके गुजरात चुनाव के बाद रिलीज होने के आसार है. हालांकि नयी तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

प्रवक्ता ने कहा कि वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स देश के कानून और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) जैसी वैधानिक संस्थाओं का पूरा सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाले कॉरपोरेट नागरिक के तौर पर वह स्थापित प्रक्रियाओं एवं परंपराओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यहां भी पढ़ें: पद्मावती विवाद: ‘भंसाली के सिर’ से लेकर ‘दीपिका की नाक’ तक, 7 बड़े बयान

बयान के मुताबिक, हमें यकीन है कि हम फिल्म रिलीज करने के लिए जरुरी मंजूरी जल्द ही हासिल कर लेंगे. सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड से प्रमाण-पत्र हासिल करने से पहले ही विभिन्न मीडिया चैनलों को यह फिल्म दिखाए जाने से बिफरे बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी ‘पद्मावती’ के निर्माताओं पर जमकर बरसे थे.

यहां भी पढ़ें: ‘पद्मावती’ की प्राइवेट स्‍क्रीनिंग से नाराज हुए सेंसर बोर्ड अध्‍यक्ष प्रसून जोशी, कहा- यह नियमों का उल्‍लंघन

सीबीएफसी ने फिल्म को वापस निर्माता के पास भेज दिया था, क्योंकि प्रमाणन का आवेदन अधूरा था. बयान में कहा गया, ……हम एक जिम्मेदार, कानून का पालन करने वाले कॉरपोरेट नागरिक हैं और देश के कानून एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सहित हमारी सभी संगठनों एवं वैधानिक संस्थाओं के प्रति हमारा पूरा सम्मान है.

स्टूडियो ने कहा कि वह जल्द ही फिल्म की रिलीज की नई तारीख जारी करेगा. बयान के मुताबिक, हम उचित समय पर फिल्म की रिलीज की नई तारीख घोषित करेंगे. हम पंसद आने वाली ऐसी कहानियां बयान करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं जो पूरी दुनिया में हमारे दर्शकों को भाए, जैसे हमने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘क्वीन’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और कई अन्य परियोजनाएं के साथ किया.

यहां भी पढ़ें: ‘पद्मावती’ के विरोध में नितिन गडकरी, कहा- फिल्‍ममेकर्स सीमा में रहें

वहीं फिल्म रिलीज टलने के साथ ही श्री राजपूत करणी सेना ने भी 1 दिसंबर के भारत बंद का आह्वान स्थगित कर दिया है. करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि फिल्म को लेकर हमारा विरोध बना हुआ है, लेकिन फिल्म की रिलीज टाली गई है, इसलिए हमने भी बंद स्थगित कर दिया है. हालांकि हमारी मांग फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध की है और यह अपनी जगह बनी हुई है.

यहां भी पढ़ें: भंसाली का पुतला फूंका, करणी सेना प्रमुख को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्‍या-क्‍या हुआ ?

बता दें कि इस साल की शुरुआत में भंसाली की ओर से फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद से ही पद्मावती विवादों में है. जयपुर में राजपूत करणी सेना नाम के एक संगठन के सदस्यों ने भंसाली से बदसलूकी भी की थी. जयपुर और कोल्हापुर में फिल्म के सेटों को तोड दिया गया था. इस फिल्म का पहला पोस्टर बीते अक्तूबर में रिलीज किया गया था, जिसके बाद विभिन्न राजपूत संगठनों एवं अन्य ने दावा किया था कि निर्देशक ने ऐतिहासिक तथ्यों को तोड-मरोडकर पेश किया है.

यहां भी पढ़ें: फिल्‍म ‘पद्मावती’ के विरोध की आंधी पहुंची बिहार, जगह-जगह प्रदर्शन, नारेबाजी

भंसाली और मुख्य भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोण को धमकियां मिली हैं. मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा कडी कर दी है. इस बीच, फिल्मी हस्तियां भंसाली और उनकी टीम के समर्थन में आ गई हैं. कई अग्रणी कलाकारों ने इसे रचनात्मक आजादी पर हमला करार दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola