राधिका आप्टे ने बताया- क्यों कास्टिंग काउच पर चुप्पी साधे रखती है बॉलीवुड इंडस्ट्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2017 3:35 PM
मुंबई: हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगने के बाद यौन उत्पीड़न को लेकर बहस छिड़ गई है. लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने वाले यौन उत्पीड़न, कास्टिंग काउच जैसे मामलों पर कभी खुलकर बात नहीं होती. जब अभिनेत्री राधिका आप्टे से इस बारे में पूछा गया कि बॉलीवुड में […]
मुंबई: हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगने के बाद यौन उत्पीड़न को लेकर बहस छिड़ गई है. लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने वाले यौन उत्पीड़न, कास्टिंग काउच जैसे मामलों पर कभी खुलकर बात नहीं होती. जब अभिनेत्री राधिका आप्टे से इस बारे में पूछा गया कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के मामले में कोई नाम सामने क्यों नहीं आया तो उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया.
राधिका ने कहा,’ डर की वजह से, क्योंकि जो लोग महात्वाकांक्षी हैं, वे डरे हुए हैं. वे सोचते हैं कि अगर वे किसी का नाम लेंगे, जो बेहद रसूखदार हैं तो फिर उनके साथ क्या होगा? मैं तो बस यही बात कह रही हूं कि हर किसी को मुंह खोलना पड़ेगा.’ इसके अलावा भी राधिका ने यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात की.
उन्होंने कहा,’ यौन उत्पीड़न सिर्फ ग्लैमर व शोबिज की दुनिया में ही नहीं होता बल्कि हर दूसरे घर में होता है, इसलिए यह सिर्फ फिल्म उद्योग का ही हिस्सा नहीं है. भारत सहित दुनिया में हर जगह घरेलू हिंसा होती है. यह हर क्षेत्र या घर में अलग-अलग स्तर में होता है, जिसे समाप्त करने की जरूरत है.
राधिका आप्ट ने यह भी कहा कि,’ यौन उत्पीड़न का शिकार सिर्फ महिलायें ही नहीं बल्कि पुरुष और छोटे बच्चे भी होते है.’ राधिका ने कहा कि इसे बदलने की जरूरत है.
उन्होंने कहा,’ मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत ‘नहीं’ कहने से होती है, चाहे आपकी महात्वकांक्षाएं कितनी भी बड़ी हो. इस बारे में आपको बहादुर बनने और खुद की प्रतिभा पर भरोसा रखने की जरूरत है.’
राधिका आप्टे जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमेन’ में नजर आयेंगी. फिल्म में सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘पैडमैन’ अगले साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










