लोकप्रिय अभिनेत्री के इंकार के बाद तापसी को मिली पिंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2017 4:03 PM
विज्ञापन
कोलकाता : पिंक फिल्म में तापसी पन्नू ने जिस भूमिका में अपने शानदार अभिनय से जान डाल दी थी वह भूमिका उन्हें तब मिली थी जब एक लोकप्रिय अभिनेत्री ने वह रोल करने से मना कर दिया था. यह जानकारी फिल्म निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी ने दी. बहरहाल, उन्होंने उस अभिनेत्री के नाम का खुलासा […]
विज्ञापन
कोलकाता : पिंक फिल्म में तापसी पन्नू ने जिस भूमिका में अपने शानदार अभिनय से जान डाल दी थी वह भूमिका उन्हें तब मिली थी जब एक लोकप्रिय अभिनेत्री ने वह रोल करने से मना कर दिया था. यह जानकारी फिल्म निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी ने दी. बहरहाल, उन्होंने उस अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं किया जिसने मीनल अरोडा का किरदार निभाने से इंकार कर दिया था.
कल शाम 23 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक चर्चा के दौरान राय चौधरी ने बताया कि उन्होंने किस तरह वर्ष 2016 में आई पिंक का निर्माण किया था. अनिरुद्ध ने बताया, करीब साढे चार साल पहले एक विमान यात्रा के दौरान मैंने निर्माता-निर्देशक सुजीत सरकार को कहानी सुनायी थी और उन्हें विचार पसंद आया था. एक लोकप्रिय अभिनेत्री ने यह किरदार निभाने से इंकार कर दिया. फिर यह भूमिका तापसी पन्नू को मिली। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी काम किया है. इस बारे में अनिरुद्ध ने बताया कि बिग बी ने अपने आवास पर केवल पांच मिनट कहानी सुनने के बाद ही पिंक में काम करने के लिए हामी भर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










