कोलकाता में कोई दुर्घटना नहीं हुई मैं बिल्कुल ठीक हूं: अमिताभ बच्चन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2017 3:53 PM
मुंबई/कोलकाता: महानायक अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं. अभिनेता ने गुरुवार रात ट्वीट किया, मुझे मेरे चिंतित शुभचिंतकों और मीडिया ने सूचित किया है कि कोलकाता में एक कार दुर्घटना में मैं बाल-बाल बच गया. यह गलत है, कोई […]
मुंबई/कोलकाता: महानायक अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं. अभिनेता ने गुरुवार रात ट्वीट किया, मुझे मेरे चिंतित शुभचिंतकों और मीडिया ने सूचित किया है कि कोलकाता में एक कार दुर्घटना में मैं बाल-बाल बच गया. यह गलत है, कोई दुर्घटना नहीं हुई और मैं बिल्कुल ठीक हूं.
उल्लेखनीय है कि कोलकाता में पिछले सप्ताह अमिताभ एक कार दुर्घटना में उस समय बाल-बाल बच गये, जब उनकी मर्सिडीज कार का एक पहिया निकल गया था. अमिताभ 10 नवंबर को 23वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने कोलकाता आये थे तथा 11 नवंबर को वह कोलकाता से हवाई अड्डे जा रहे थे. रास्ते में यह दुर्घटना घटी थी.
राज्य सरकार ने इस घटना को लेकर उस ट्रेवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसने बिग बी को हवाई अड्डे जाने के लिए कार उपलब्ध करायी थी. शुरुआती जांच में यह बात निकल कर सामने आयी थी कि कार के फिटनेस प्रमाणपत्र की सीमा समाप्त हो चुकी थी लेकिन उसके बावजूद कार का इस्तेमाल किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










