एक टेक में काम करनेवाली अभिनेत्री हैं श्रीदेवी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी हर फिल्म और किरदार को पर्दे पर परिपक्व तरीके से निभाती आई हैं और उनका मानना है कि वह एक टेक में काम करने वाली अभिनेत्री हैं. श्रीदेवी ने कहा, मुझे याद नहीं कि मैंने किसी फिल्म में एक से अधिक टेक दिया हो. मेरे ख्याल से पहला टेक सबसे अच्छा […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी हर फिल्म और किरदार को पर्दे पर परिपक्व तरीके से निभाती आई हैं और उनका मानना है कि वह एक टेक में काम करने वाली अभिनेत्री हैं. श्रीदेवी ने कहा, मुझे याद नहीं कि मैंने किसी फिल्म में एक से अधिक टेक दिया हो. मेरे ख्याल से पहला टेक सबसे अच्छा होता है क्योंकि आप स्वत:स्फूर्त होते हैं और उसके बाद की कोशिश मशीनी हो जाती है. मैं दूसरे टेक में भरोसा नहीं करती.’
‘चालबाज’ अभिनेत्री के लिए किरदार सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है.
श्रीदेवी ने कहा, मैं भाग्यशाली हूं और पर्दे पर अच्छे किरदार देने के लिए मैं अपने लेखकों, निर्देशकों एवं निर्माताओं को शुक्रिया कहना चाहती हूं. अच्छे काम भी हैं. मैं केवल करने के लिए फिल्में नहीं करना चाहती हूं. घर में भी मैं बहुत मसरुफ होती हैं और मुझे बहुत मजा आता है. मेरी दो बेटियां हैं. अगर कुछ लीक से हट कर या अच्छा होता है तो ही मैं करती हूं.
अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी अपने काम से अधिक खुश नहीं होती हैं लेकिन उनकी हालिया फिल्म मॉम में जान रही थीं कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




