सुजॉय घोष के बाद, अपूर्व असरानी ने भी IFFI की जूरी से दिया इस्तीफा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2017 1:28 PM

विज्ञापन

मुंबई: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की पेनारॉमा श्रेणी से दो फिल्मों को हटाने के फैसले के बाद उठे विवाद के बाद पटकथा लेखक अपूर्व असरानी ने आज घोषणा की कि वह निर्णायक समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे रहे हैं. इससे पहले, कल फिल्मकार सुजॉय घोष ने कहा था […]

विज्ञापन

मुंबई: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की पेनारॉमा श्रेणी से दो फिल्मों को हटाने के फैसले के बाद उठे विवाद के बाद पटकथा लेखक अपूर्व असरानी ने आज घोषणा की कि वह निर्णायक समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे रहे हैं. इससे पहले, कल फिल्मकार सुजॉय घोष ने कहा था कि वह इंडियन पेनारॉमा की निर्णायक समिति का अध्यक्ष पद छोड रहे हैं.

असरानी ने कहा कि उनकी अंतरात्मा उन्हें इस महोत्सव में शामिल होने की इजाजत नहीं दे रही है. यह फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर को गोवा में आयोजित होने वाला है.

उन्होंने एक बयान में कहा, मैं निर्णायक समिति के अध्यक्ष के साथ हूं. कुछ बेहद खरी और ईमानदार फिल्मों के प्रति हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है और कहीं न कहीं उसे निभाने में हम असफल हुए हैं. मेरा जमीर गोवा में होने वाले महोत्सव में शामिल होने की मुझे इजाजत नहीं देगा. ‘अलीगढ’ के पटकथा लेखक ने पुष्टि की है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है लेकिन कहा कि वह इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 13 सदस्यीय निर्णायक समिति की सिफारिशों को खारिज करते हुए मलयालम फिल्म ‘एस दुर्गा’ और मराठी फिल्म ‘न्यूड’ को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 48वें संस्करण से हटा दिया था. कल एस दुर्गा के निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने मंत्रालय और आईएफएफआई के अधिकारियों के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola