नवाजुद्दीन को नोटिस: 24 घंटे में माफी की मांग, सुनीता राजवार बोलीं- मुझे विलेन की तरह...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2017 1:36 PM
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी पिछले कुछ दिनों से अपनी बायोपिक किताब ‘An Ordinary Life’ को लेकर विवादों में हैं. अब थियेटर और टीवी अभिनेत्री सुनीता राजवार ने नवाजुद्दीन को लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल सुनीता ने उनकी किताब में अपना नाम घसीटने को लेकर नोटिस भेजा है. नोटिस में सुनीता ने नवाजुद्दीन से 24 घंटे […]
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी पिछले कुछ दिनों से अपनी बायोपिक किताब ‘An Ordinary Life’ को लेकर विवादों में हैं. अब थियेटर और टीवी अभिनेत्री सुनीता राजवार ने नवाजुद्दीन को लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल सुनीता ने उनकी किताब में अपना नाम घसीटने को लेकर नोटिस भेजा है. नोटिस में सुनीता ने नवाजुद्दीन से 24 घंटे के भीतर माफी की मांग और 2 करोड़ रुपये हर्जाना भी मांगा है.
दरअसल नवाज ने अपनी किताब में सुनीता राजवार को जिक्र करते हुए लिखा है कि वो मेरी पहली गर्लफ्रेंड थी. मैं सफल नहीं था इसलिए उन्होंने मुझे छोड़ दिया. इसके बाद मुझे आत्महत्या के ख्याल आते थे. सुनीता ने आरोप लगाया है कि नवाज ने अपनी किताब में उनकी गलत छवि पेश की है और उनके बारे में झूठ बोला है.
सुनीता ने यह भी कहा है कि, ‘किताब में उन्होंने मुझे विलेन की तरह पेश किया है. मेरे घरवालों, ससुराल वालों को इस अफेयर के बारे में पता नहीं था. उनके खुलासे के बाद मेरी लाईफ डिस्टर्ब हो गई है.’ नवाजुद्दीन के साथ-साथ सुनीता ने पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी (जिन्होंने नवाजुद्दीन की किताब लिखने में मदद की है) और किताब के पब्लिशर को भी नोटिस भेजा है.
इससे पहले सुनीता ने फेसबुक पोस्ट लिखकर बताया था कि नवाजुद्दीन उनके बारे में झूठी बातें गढ़ रहे हैं. उन्होंने लिखा था, उनकी बायोग्राफी में जहां तक मेरा सवाल है तो उनके झूठ का फलसफा वहीं से शुरु हो जाता है जहां से मेरा जिक्र, यानी शुरुआत की पहली दो लाइन से ही, जहां नवाज़ कह रहे हैं कि वो मुझे एन.एस.डी में कभी नही मिले. NSD में वो मेरे एक साल सीनियर थे तो ज़ाहिर है मुलाकात तो होती होगी, हां उस वक्त हमारे बीच कुछ था नहीं, लेकिन ये कहना कि कभी मिले ही नहीं ये अटपटा सा ज़रूर लगता है.’
‘ख़ैर, नवाज़ का कहना है कि वो गरीब थे और स्ट्रगलर थे इसलिये मैने उन्हें छोड़ दिया. तो नवाज़ मैं क्या थी, तुम से गरीब तो मैं थी, तुम तो कम से कम अपने घर मैं रह रहे थे मैं तो दोस्त के घर में रह कर स्ट्रगल कर रही थी.’
‘ये सिर्फ तुम अच्छी तरह जानते हो कि हमारा रिश्ता एक प्ले से शुरु होकर उस प्ले के मात्र तीन शो से पहले खत्म हो चुका था, क्योंकि तुम्हारी सच्चाई मेरे सामने आ चुकी थी. मैंने तुम्हारा फोन लेना छोड़ दिया था क्योंकि घिन आती थी तुम्हारे बारे में सोच कर, बात क्या करती तुमसे. मैंने ये कभी नही कहा कि तुम अपने करियर पे फोकस करो और मैं अपने.’
‘अब जब तुम सब हदें पार कर ही चुके हो तो ये भी जान लो कि मैंने तुम्हें क्यों छोड़ा था, मैंने तुम्हें इसलिए छोड़ा था क्योंकि तुम हमारे संबंध का मज़ाक बनाते हुए सब व्यक्तिगत बातें हमारे कॉमन फ्रेंड्स के साथ शेयर किया करते थे. तब मुझे पता चला कि तुम औरत और प्यार के बारे में क्या सोच रखते हो.’
एक्ट्रेस निहारिका सिंह और सुनीता राजवर के कड़े एतराज के बाद नवाजुद्दीन ने बुक के रिलीज के महज 5 दिनों के बाद ही अपनी बायोग्राफी को वापस ले लिया. उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा था, मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिनकी भावनाओं को मेरी किताब की वजह से ठेस पहुंची है. इसका मुझे खेद है. चूंकि इन संस्मरणों को लेकर काफी हंगामा हो रहा है इसलिए मैंने अपनी किताब को वापस लेने का फैसला लिया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










