...जब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा, जबर्दस्ती करता था फिल्म डायरेक्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2017 8:00 AM
सोशल मीडिया पर महिलाओं की आवाज बना मी टू कैंपेन इन दिनों तेजी से ट्रेंड कर रहा है. कैंपेन के जरिये महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं के अनुभव साझा कर रहीं हैं. इस कड़ी में अब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी जुड़ गयीं हैं. एक अखबार को दिये इंटरव्यू में स्वरा ने […]
सोशल मीडिया पर महिलाओं की आवाज बना मी टू कैंपेन इन दिनों तेजी से ट्रेंड कर रहा है. कैंपेन के जरिये महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं के अनुभव साझा कर रहीं हैं. इस कड़ी में अब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी जुड़ गयीं हैं. एक अखबार को दिये इंटरव्यू में स्वरा ने कहा.
हां, मेरे साथ भी ऐसा हुआ है. मैं एक फिल्म के सिलसिले में 56 दिनों की आउटडोर शूटिंग पर गयी थी, वहां फिल्म के डायरेक्टर ने मेरा उत्पीड़न किया. वह मुझे दिन भर घूरता रहता और डिनर के लिए बार-बार मैसेज भी भेजता था. स्वरा ने बताया कि उसने मुझे सीन डिस्कस करने के लिए अपने कमरे में बुलाया. जब मैं कमरे में पहुंची तो वह शराब पी रहा था. वह जबरदस्ती प्यार और सेक्स की बातें करता था. एक दिन तो वह शराब के नशे में मेरे होटल रूम तक घुस आया और कहने लगा कि मैं तुम्हें गले लगाना चाहता हूं.
स्वरा इस घटना के बाद हुई तकलीफ के बारे में बताते हुए कहती हैं, ‘मैं उससे इतनी परेशान हो गई कि शूटिंग खत्म होते ही अपने कमरे में लौट आती थी और लाइट बंद कर लेती थी ताकि उसे लगे कि मैं सो गयी हूं. स्वरा ने कहा कि ऐसे मर्दों से निबटने के लिए लड़कियों को यह तय कर लेना चाहिए कि भले उन्हें काम न मिले लेकिन वह किसी के साथ समझौता न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










