7 प्वांइट्स में जानें खुद को कैसे फिट रखते हैं शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी उम्र का 50 आंकड़ा पर कर चुके सुपस्टार आज भी फिल्मों में नये प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं. शाहरुख ऐसे शख्स हैं जो अपनी फैमिली की खुशी और अपने काम को लेकर कोई समझौता नहीं करते. हाल ही में उन्होंने […]
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी उम्र का 50 आंकड़ा पर कर चुके सुपस्टार आज भी फिल्मों में नये प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं. शाहरुख ऐसे शख्स हैं जो अपनी फैमिली की खुशी और अपने काम को लेकर कोई समझौता नहीं करते. हाल ही में उन्होंने आनंद एल रॉय की एक फिल्म साइन की है जिसमें वे एक बौने का किरदार निभा रहे हैं. यानी शाहरुख नये-नये किरदारों के साथ एक्सीपेरीमेंट करना पसंद करते हैं.
शाहरुख की एक और खास बात यह है कि वे असफल फिल्मों से हार नहीं मानते, बल्कि सबक लेते हैं. पिछले कुछ समय उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं, इसके बावजूद शाहरुख नये-नये प्रयोग कर रहे हैं. ‘किंग ऑफ रोमांस’ शाहरुख आज भी फैंस के लिए एक आईडल हैं. हरकोई जानना चाहता है कि शाहरुख खुद को इतना फिट और चार्म कैसे रखते हैं. जानें शाहरुख का फिटनेस मंत्र…
1. फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए वो सबसे ज्यादा अपने पॉजिटिव नज़रिए को जरूरी मानते है. कभी फ़िल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए सिक्स पैक बनाने वाले शाहरुख आज भी कड़ी मेहनत करने से नहीं घबराते.
2. हफ्ते में चार दिन वर्कआउट करते हैं जिसमें कार्डियो एक्सरसाइज जैसे- 30 से 60 मिनट रनिंग, जोगिंग, साइकिलिंग करते हैं
3. उनके नजदीकी सूत्र बताते हैं कि शाहरुख़ 15 किलोमीटर तक दौड़ लगाते हैं.
4. शाहरुख मानते हैं कि दिन भर में 10 ग्लास पानी जरुर पीना चाहिए. यह बॉडी को फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है.
5. शाहरुख़ मीठा नहीं खाते लेकिन जब कभी मन करता है तो मीठे की जगह फल खाते हैं.
6. हफ्ते के केवल 4 दिन वर्कआउट करें, एक दिन मसल्स को आराम देने के लिए छोड़े.
7. तंदूरी चिकन के शौकीन शाहरुख़ हफ्ते के एक दिन या किसी खास मौके पर अपनी पसंदीदा डिश जम के खाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




