राजेश खन्ना से पहले इस अभिनेता को ऑफर हुई थी ''इत्तेफाक''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2017 3:10 PM
मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इत्तेफाक’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म साल 1969 में आई फिल्म ‘इत्तेफाक’ की रीमेक है. पुरानी फिल्म में राजेश खन्ना और नंदा मुख्य भूमिका में थे. वहीं सोनाक्षी ने राजेश खन्ना की इस फिल्म का जुड़ा एक […]
मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इत्तेफाक’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म साल 1969 में आई फिल्म ‘इत्तेफाक’ की रीमेक है. पुरानी फिल्म में राजेश खन्ना और नंदा मुख्य भूमिका में थे. वहीं सोनाक्षी ने राजेश खन्ना की इस फिल्म का जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है.
सोनाक्षी ने कहा है कि उनके अभिनेता-राजनेता पिता शत्रुघ्न सिन्हा को 1969 में आयी ‘इत्तेफाक’ में काम करने के लिए पहले प्रस्ताव मिला था लेकिन बाद में यश चोपडा के निर्देशन में बनी फिल्म में राजेश खन्ना नजर आए थे. सोनाक्षी ने कहा कि रीमेक में काम करना उनके लिए एक अच्छा सुनहरा मौका था क्योंकि इस भूमिका से उन्हें हिन्दी फिल्मों में एक अच्छी लडकी की छवि की धारणा को तोडने में मदद मिली है.
सोनाक्षी ने इत्तेफाक के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, मेरे पिता को वास्तविक इत्तेफाक के लिए कहा गया था और मैं रीमेक में हूं. ऐसे में यह मेरे लिए एक बडी बात है. मुझे लगता है कि जीवन मेरे लिए पूरी घूम गयी है.
उन्होंने कहा, मैं परेशान हूं कि हिंदी सिनेमा में मेरी छवि एक अच्छी लडकी की बन गयी है… मेरे लिए दो पक्ष था और ऐसे में इस फिल्म ने मुझे अपनी तरफ आकर्षित किया.
सिनेमाघरों में जल्द ही प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन अभय चोपडा ने किया है और इसका निर्माण रेड चिलीज इंटरटेनमेंट, धर्मा प्रोडक्शन और बीआर स्टूडियो ने किया है. सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे. यह फिल्म तीन नवंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










