असिन की बेटी से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, शादी में भी निभाया था अहम रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने मंगलवार देर रात एक बेटी को जन्म दिया है. असिन और उनके पति राहुल शर्मा उनकी जिंदगी में आई इस नन्ही खुशी से बेहद खुश हैं. वहीं अक्षय कुमार असिन की बेटी से मिलने सबसे पहले पहुंचे हैं. अक्षय ने एक तसवीर ट्विटर पर शेयर की है जिसमें वे असिन की […]
बॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने मंगलवार देर रात एक बेटी को जन्म दिया है. असिन और उनके पति राहुल शर्मा उनकी जिंदगी में आई इस नन्ही खुशी से बेहद खुश हैं. वहीं अक्षय कुमार असिन की बेटी से मिलने सबसे पहले पहुंचे हैं. अक्षय ने एक तसवीर ट्विटर पर शेयर की है जिसमें वे असिन की बेटी को गोद में उठाये नजर आ रहे हैं. बता दें कि अक्षय और असिन फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ में नजर आ चुके हैं इसके बाद से ही दोनों एकदूसरे के अच्छे दोस्त हैं.
असिन और राहुल ने साल जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी. दोनों की शादी में अक्षय कुमार ने अहम रोल निभाया था. अक्षय ने ही दोनों को मिलवाया था. शादी का पहला इन्विटेशन भी अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को दिया गया था.
One joy which is completely unmatched…congratulations to my dearest friends Asin and @rahulsharma on the arrival of their little angel 😁 pic.twitter.com/fLEwUtHNzD
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 25, 2017
असिन और राहुल को मिलवाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने बताया था कि,’ हां, यह सच है कि मैंने ही असिन और राहुल का परिचय कराया था. लेकिन मैंने कोई जोडियां बनाने की कंपनी नहीं खोली है.’
https://www.instagram.com/p/BQebzj8FJIo/
‘बोल बच्चन’, ‘गजनी’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में नजर आई थीं. फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे. बता दें कि असिन के लिए यह मौका बेहद खास है. 24 अक्टूबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया और 26 अक्टूबर उनका बर्थडे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




