...तो ''गोलमाल'' का हिस्सा नहीं होते अरशद वारसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2017 9:11 AM
मुंबई: अभिनेता अरशद वारसी के करियर की सबसे ज्यादा सफल और लोकप्रिय फिल्म ‘गोलमाल’ और ‘मुन्ना भाई’ सीरीज अभिनेता को एक ही समय में ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने ‘गोलमाल’ के लिए हां कहने में समय लिया था. गोलमाल सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद […]
मुंबई: अभिनेता अरशद वारसी के करियर की सबसे ज्यादा सफल और लोकप्रिय फिल्म ‘गोलमाल’ और ‘मुन्ना भाई’ सीरीज अभिनेता को एक ही समय में ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने ‘गोलमाल’ के लिए हां कहने में समय लिया था. गोलमाल सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी तथा तुषार कपूर हैं.
अरशद वारसी ने बताया कि, जब शेट्टी ने इस फिल्म के पहले पार्ट के लिए उनसे संपर्क किया था तो उन्होंने तत्काल हां नहीं कहा था क्योंकि वह किसी अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त थे.
अभिनेता ने कहा, यह तत्काल हां नहीं था. मैं उस समय ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ की शूटिंग कर रहा था और मैं उस समय यह फिल्म नहीं कर सकता था. लेकिन बाद में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ की तारीख आगे बढ़ गई और मैंनें ‘गोलमाल’ के लिए हामी भर दी.
वारसी ने कहा है कि अगर गोलमाल सीरीज की ताजा कडी सफल रही तो पांचवी कडी भी बन सकती है. अभिनेता का कहना है कि वह कभी भी फिल्मों को लेकर यह नहीं सोचते हैं कि इसमें एक अभिनेता है या कई हैं. वह फिल्म की कहानी और अपने किरदार को ध्यान में रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










