#golmaalagain: इतना सन्नाटा क्यों हैं...? देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2017 3:47 PM
रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ इस दीवाली रिलीज होनेवाली है. वहीं रिलीज से दो दिन पहले तक इसके गाने रिलीज किये जा रहे हैं. इस फिल्म का नया गाना ‘इतना सन्नाटा क्यों है’ रिलीज कर दिया गया है. यह हिट कॉमेडी गोलमाल का चौथा भाग है. इससे पहले फिल्म का टाईटल ट्रैक रिलीज […]
रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ इस दीवाली रिलीज होनेवाली है. वहीं रिलीज से दो दिन पहले तक इसके गाने रिलीज किये जा रहे हैं. इस फिल्म का नया गाना ‘इतना सन्नाटा क्यों है’ रिलीज कर दिया गया है. यह हिट कॉमेडी गोलमाल का चौथा भाग है. इससे पहले फिल्म का टाईटल ट्रैक रिलीज किया गया था.
‘इतना सन्नाटा क्यों है’ गाने में पूरी स्टारकास्ट इसमें दिख रही है. बता दें कि ‘गोलमाल अगेन’ के ट्रेलर को सिर्फ 24 घंटे में 20 मिलियन यानि दो करोड़ बार देखा गया था. उस समय ‘गोलमाल’ की टीम ने दावा किया था कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर को इतने कम समय में इतनी ज्यादा बार देखा गया है.
फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा,तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, प्रकाश राज , नील नितिन मुकेश और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं.
साल 2006 में रोहित शेट्टी ‘गोलमाल फन अनलिमिटेड’ फिल्म लेकर आये थे, इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और फिर 2010 में ‘गोलमाल 3’. इस बार फिल्म में कॉमेडी के साथ हॉरर भी देखने को मिलेगा.
वहीं तब्बू फिल्म में अजय के साथ काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है. उनका कहना है कि,’ अजय और मैं बचपन के दोस्त हैं. उनके साथ काम करना हमेशा फायदेमंद रहता है. मैं अजय के साथ किसी भी फिल्म के लिए ना नहीं कहूंगी.’
उन्होंने कहा, अगर वह कभी निर्देशक या प्रोड्यूसर के तौर पर मुझे कुछ पेशकश देंगे तो मैं निश्चित तौर पर वह करुंगी. हम लव रंजन (प्रोड्यूसर) की फिल्म में फिर से साथ काम कर रहे हैं और अजय तथा हर किसी को लगता है कि मैं इस फिल्म के लिए सही पसंद हूं.’ तब्बू और अजय ने तक्षक , हकीकत , विजयपथ , दृश्यम और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










