सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2017 2:17 PM
नयी दिल्ली: हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को लता मंगेशकर ने उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रशंसा की है. लता मंगेशकर ने बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, नमस्कार. जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और अभिनय से सारे विश्व को आनंद दिया है, उस महानायक अमित जी को […]
नयी दिल्ली: हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को लता मंगेशकर ने उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रशंसा की है. लता मंगेशकर ने बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, नमस्कार. जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और अभिनय से सारे विश्व को आनंद दिया है, उस महानायक अमित जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं. लता ने एक कविता नया वर्ष और अमिताभ के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है.
नमस्कार. जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और अभिनय से सारे विश्वको आनंद दिया है,उस महानायक@SrBachchan अमित जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ. pic.twitter.com/p8T36eMeHm
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) October 11, 2017
रेत से कलाकृति बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ट्वीट किया, अमिताभ बच्चन सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ओडिशा में पुरी बीच पर इबिग बी के 75वें जन्मदिन पर मेरी रेत की कलाकृति. नीली और सफेद बालू से बनी इस कलाकृति में बिग बी की तस्वीर फ्रेंच कट दाढी, और बडे फ्रेम के चश्मे में बनायी गयी है. इस पर अमिताभ को 75वें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक केक की आकृति भी बनायी गयी है.
#Happy75thBirthdayABSir Evergreen Legend of Bollywood @SrBachchan . My SandArt at Puribeach in Odisha . pic.twitter.com/VsIe7SxgEO
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) October 11, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










