BirthdaySpecial: इस फिल्म के बाद सैफ पर ''कुर्बान'' हो गयी थीं करीना...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2017 10:00 AM
नवाब खानदान की बहु और बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस अभिनेत्री करीना कपूर खान आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. करीना अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहीं. उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्म दी है और तकरीबन हर बड़े स्टार के साथ काम किया है. यूं तो करीना […]
नवाब खानदान की बहु और बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस अभिनेत्री करीना कपूर खान आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. करीना अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहीं. उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्म दी है और तकरीबन हर बड़े स्टार के साथ काम किया है. यूं तो करीना खुले विचारों वाली महिला हैं लेकिन उन्होंने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनका और शाहिद कपूर का अलगाव क्यों हुआ. एक समय दोनों की जोड़ी ने बॉलीवडु में धमाल मचा रखा था. दोनों की रील लाईफ जोड़ी के साथ-साथ रीयल लाईफ जोड़ी को भी खूब सराहा गया.
दोनों की फैंस चाहते थे कि दोनों एकदूसरे से शादी कर लें. बताया जाता है कि शाहिद ने करीना को खुद प्रपोज किया था. दोनों को एकदूसरे का साथ पसंद था. दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया. दोनों की अफेयर की चर्चा पूरे इंडस्ट्री में थी, लेकिन फिर अचानक दोनों का साथ छूट गया. न तो करीना ने इस बारे में कुछ कहा, न ही शाहिद ने अपनी चुप्पी तोड़ी. दोनों के ब्रेकअप ने सबको हैरान कर दिया.
कहा जाता है कि एक फिल्म की वजह से दोनों के बीच दूरियां आना शुरू हो गई थी और करीना सैफ के करीब जाने लगी थी. वह फिल्म साल 2008 की फिल्म ‘टशन’ थी. इस फिल्म में सैफ और करीना ने काम किया था. इस फिल्म में करीना जीरो फिगर में नजर आई थी और सैफ ने उनकी जमकर तारीफ की थी और वे उनके दीवाने हो गये थे. बता दें कि बॉलीवुड में करीना ने ही जीरो फिगर की शुरुआत की थी.
करीना और सैफ के बीच लगभग 10 साल का अंतर है लेकिन करीना के अदाओं के सैफ दीवाने हो गये और उन्होंने उनसे शादी कर ली. कहा जाता है उस फिल्म में सैफ को करीना का फिगर बेहद पसंद आया था, खासरक उनके पैर. दोनों ने फिर फिल्म ‘कुर्बान’ में काम किया. इस फिल्म में दोनों के बीच इंटीमेट सीन फिल्माये गये थे जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके बाद करीना भी सैफ के प्यार में कुर्बान हो गयी और दोनों ने शादी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










