ePaper

PHOTO VIRAL! सिद्धार्थ मल्‍होत्रा से ब्रेकअप के बाद एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड संग दिखीं आलिया भट्ट

Updated at : 18 Sep 2017 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTO VIRAL! सिद्धार्थ मल्‍होत्रा से ब्रेकअप के बाद एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड संग दिखीं आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा को एकसमय इंडस्‍ट्री के नाम से जाने जाते थे. कई मौकों पर दोनों एकसाथ दिख ही जाते थे. लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें है कि आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो चुका है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की एक तसवीर वायरल हो रही […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा को एकसमय इंडस्‍ट्री के नाम से जाने जाते थे. कई मौकों पर दोनों एकसाथ दिख ही जाते थे. लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें है कि आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो चुका है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की एक तसवीर वायरल हो रही है जो सिद्धार्थ के लिए परेशानी कारण बन सकती है. दरअसल इस तसवीर में आलिया अली दादरकर के साथ नजर आ रही हैं जो एक समय उनके ब्‍वॉयफ्रेंड हुआ करते थे. सवाल है कि क्‍या वाकई आलिया ने सिद्धार्थ का चैप्‍टर क्‍लोज़ कर दिया है.

सिद्धार्थ और आलिया के ब्रेकअप की खबरों ने उस समय तूल पकड़ा जब जैकलीन और सिड की नजदीकियां बढ़ने लगी थी. ‘अ जेंटलमैन’ के दौरान जैकलीन और सिड के बीच गहरी दोस्‍ती हो गई थी. लेकिन आलिया को सिड और जैकलीन की दोस्‍ती कुछ रास नहीं आई. मामले ने और ज्‍यादा तूल तक पकड़ा जब जैकलीन ने आलिया को इंस्‍टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. इसके बाद से ही खबरें आने लगी थी कि आलिया और सिड के बीच कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है.

https://www.instagram.com/p/BZHHqVVgv96/

इंस्टाग्राम पर आलिया के फैन पेज से एक तसवीर शेयर की गई है जिसमें ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां’ अभिनेत्री अपने दो दोस्‍तों के साथ नजर आ रही हैं. जिसमें एक उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन और दूसरा शख्स अली ददारकर हैं. अली के साथ आलिया का अच्‍छा रिश्‍ता रहा है. पिछले साल नवंबर में वरुण धवन ने कहा था कि आलिया दुबई के एक युवक को डेट रही थीं. ये उनके बचपन के दोस्त अली ही थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola