ऋषि कपूर ने कहा, राज कपूर की जिंदगी पर बन रही फिल्म सनसनीखेज नहीं होगी

मुंबई : मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि अगर उनके पिता एवं जाने माने फिल्मकार राज कपूर पर बायोपिक बनी तो परिवार यह सुनिश्चित करेगा कि उसे सनसनीखेज बनाए बिना सच्चे अर्थों में बयां किया जाए. अभिनेता ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि आज की पीढी कपूर की निजी एवं पेशेवर […]
मुंबई : मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि अगर उनके पिता एवं जाने माने फिल्मकार राज कपूर पर बायोपिक बनी तो परिवार यह सुनिश्चित करेगा कि उसे सनसनीखेज बनाए बिना सच्चे अर्थों में बयां किया जाए. अभिनेता ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि आज की पीढी कपूर की निजी एवं पेशेवर जिंदगी के बारे में जानने को इच्छुक है लेकिन अगर बायोपिक बनी तो कहानी के साथ पूरी सावधानी बरती जाएगी.
ऋषि ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘हम ऐसा कुछ नहीं करना चाहते, जिससे फिल्म जगत के किसी भी परिवार को ठेस पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘कई रिश्ते थे जिनका मैंने अपनी पुस्तक में उल्लेख किया था .आप उससे किसी भी तरह इनकार नहीं कर सकते, तो फिर ऐसा करना ही क्यों. मैं न किसी की भावनाओं को आहत करना चाहता हूं और न कोई बखेडा खडा करना चाहता हूं.हम उसे सनसनीखेज नहीं बनाना चाहते.हम चाहते हैं कि लोग उनकी बायोपिक के जरिए असली राज कपूर को जाने.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




