क्या सच में फटे जूते पहनते हैं सलमान? वायरल वीडियो ने खोला पूरा राज

Updated at : 05 Apr 2026 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Salman Khan Viral Video

Salman Khan Viral Video

Salman Khan: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फटे दिखने वाले जूते चर्चा में हैं.दरअसल ये महंगे लग्जरी डिस्ट्रेस्ड शूज हैं. एक्टर का यह अनोखा स्टाइल और कंफर्ट फर्स्ट अप्रोच फैंस को हैरान कर रही है.

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं. चेक शर्ट, काले गॉगल्स और हाथ में घड़ी के साथ सलमान हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखे, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उनके जूतों को लेकर हो रही है.

फटे जूते देख फैंस हुए हैरान

वीडियो में जैसे ही सलमान खान अपनी कार से बाहर निकलते हैं, लोगों की नजर सीधे उनके जूतों पर जाती है, जो पहली नजर में फटे-पुराने दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, उनकी पैंट का लुक भी थोड़ा अलग नजर आया, जिससे फैंस हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस लुक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे.

असल में क्या है जूतों की सच्चाई?

ये जूते पुराने या खराब नहीं हैं, बल्कि एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड के महंगे शूज हैं. ये “डिस्ट्रेस्ड लुक” कैटेगरी में आते हैं, जिसमें जूतों और कपड़ों को जानबूझकर पुराना या फटा हुआ डिजाइन दिया जाता है. फैशन इंडस्ट्री में इस तरह के डिजाइन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इनकी कीमत लाखों में होती है.

पहले भी दिख चुका है ऐसा अंदाज

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान इस तरह के जूतों में नजर आए हों. इससे पहले फिल्म ‘टाइगर 3’ के प्रमोशन के दौरान भी वह ऐसे ही शूज पहनकर चर्चा में आ चुके हैं. उस समय भी कई लोगों ने उनके जूतों को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन बाद में इसकी असलियत सामने आई थी.

कंफर्ट को देते हैं ज्यादा अहमियत

सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिनेता हमेशा कंफर्ट को प्राथमिकता देते हैं. उनके अनुसार, सलमान के लिए महंगे या ब्रांडेड होने से ज्यादा जरूरी है कि वे कपड़े और जूते आरामदायक हों. यही वजह है कि वह अक्सर ऐसे लुक में नजर आते हैं, जो दिखने में साधारण लेकिन असल में काफी खास होते हैं.

यह भी पढ़ें: मुश्किलों से उबरकर राजपाल यादव की नई उड़ान, डिजिटल दुनिया में मचाया धमाल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola