15 साल की उम्र में इंटरनेट पर वायरल हुई मॉर्फ्ड फोटो, जाह्नवी कपूर ने खोला दिल दहला देने वाला सच

Updated at : 06 Apr 2026 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने 15 साल की उम्र में इंटरनेट पर अपनी अश्लील मॉर्फ्ड तस्वीरें मिलने का डरावना अनुभव साझा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि आज भी उनकी AI जनरेटेड फेक तस्वीरें वायरल होती हैं, जिससे उन्हें मानसिक रूप से परेशानी और असहजता महसूस होती है.

विज्ञापन

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने जीवन का एक ऐसा चौंकाने वाला अनुभव साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा. जाह्नवी ने खुलासा किया कि 15 साल की उम्र में उन्हें अपनी खुद की अश्लील मॉर्फ्ड तस्वीरें इंटरनेट पर मिल गई थीं. यह घटना उनके लिए सिर्फ डरावनी नहीं बल्कि मानसिक रूप से हिला देने वाली थी.

स्कूल के दिनों में हुआ था डिस्टर्बिंग अनुभव

जाह्नवी कपूर ने बताया कि जब वह सिर्फ 15 साल की थीं और स्कूल में पढ़ती थीं, तब उन्होंने अपने कुछ मॉर्फ्ड फोटोज अश्लील वेबसाइट्स पर देखे थे. यह घटना उनके लिए बेहद डरावनी और मानसिक रूप से परेशान करने वाली थी. उस उम्र में इस तरह की चीजों का सामना करना उनके लिए आसान नहीं था.

उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह सब कैसे हुआ और इससे कैसे निपटा जाए. इस घटना ने उन्हें इंटरनेट पर मौजूद खतरों के प्रति सचेत कर दिया.

AI तस्वीरों को लेकर आज भी परेशान हैं एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर ने यह भी बताया कि समय के साथ तकनीक भले ही बदल गई हो, लेकिन समस्या अब भी बनी हुई है. आज भी उनकी एआई (AI) से बनाई गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें ऐसी तस्वीरों में दिखाया जाता है, जिनमें उन्होंने कभी पोज नहीं दिया या वैसी ड्रेस पहनी ही नहीं. हैरानी की बात यह है कि कुछ तथाकथित न्यूज पेज भी इन फेक तस्वीरों को शेयर कर देते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि इस तरह की चीजें उन्हें असहज और असुरक्षित महसूस कराती हैं.

वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट

काम की बात करें तो Janhvi Kapoor जल्द ही साउथ सुपरस्टार Ram Charan के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आएंगी. इसके अलावा वह पिछले साल ‘परम सुंदरी’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थीं.

यह भी पढ़ें: लाइव शो में हुए हंगामे पर सुनंदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, फैन को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola