सबसे प्रभावी महिला बनकर बहुत खुश हैं तापसी पन्नू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू साल की सबसे सशक्त महिला बनकर बेहद खुश हैं. तापसी ने अपनी फिल्मों पिंक और नाम शबाना के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर प्रभावी महिला के रूप को पेश किया है. तापसी इस साल की सबसे सशक्त महिला पुरस्कार से नवाजी गई हैं. उन्हें एक पत्रिका ने इस सम्मान से सम्मानित किया. […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू साल की सबसे सशक्त महिला बनकर बेहद खुश हैं. तापसी ने अपनी फिल्मों पिंक और नाम शबाना के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर प्रभावी महिला के रूप को पेश किया है. तापसी इस साल की सबसे सशक्त महिला पुरस्कार से नवाजी गई हैं.
उन्हें एक पत्रिका ने इस सम्मान से सम्मानित किया. तापसी ने कहा कि यह हमेशा अच्छा और बढिय़ा लगता है, जब आपको न सिर्फ आपकी कला के लिए, बल्कि एक शख्स के रूप में आपके द्वारा किया गया चयन और जिसके लिए आप खड़े हैं, उसके लिए आपको पहचान मिलती है. ये पुरस्कार हासिल की गई उपलब्धियों में एक विशेष स्थान रखते हैं, क्योंकि ये आत्मविश्वास बढ़ाने और यह दर्शाने में सहायक होते हैं कि आप सही रास्ते पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










