अनुजा चौहान की ‘जोया फैक्टर’ में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सोनम कपूर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर पुष्टि की है कि वह अनुजा चौहान के उपन्यास ‘दि जोया फैक्टर’ पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं. पिछले कुछ समय से इस फिल्म में सोनम के काम करने को लेकर अटकलें लगायी जा रही थीं. अब सोनम ने खुद इस बात की पुष्टि […]
विज्ञापन
अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर पुष्टि की है कि वह अनुजा चौहान के उपन्यास ‘दि जोया फैक्टर’ पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं. पिछले कुछ समय से इस फिल्म में सोनम के काम करने को लेकर अटकलें लगायी जा रही थीं.
अब सोनम ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह इस फिल्म में काम कर रही हैं और इसके शुरू होने को लेकर उत्साहित हैं. सोनम ने सोशल मीडिया पर लिखा, अनुजा चौहान के उपन्यास ‘जोया फैक्टर’ में दो बहनों आरती शेट्टी और पूजा शेट्टी की अद्भुत जोड़ी और शानदार कलाकार अभिषेक शर्मा के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं.’
उल्लेखनीय है कि दि जोया फैक्टर एक महिला जोया सिंह सोलंकी की कहानी है, जो किसी विज्ञापन एजेंसी में काम करती है. वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक भाग्यशाली बन जाती है, जिससे उसे मिलने का मौका अपनी नौकरी के जरिये मिला था. इसी बीच सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ की तैयारी में भी लगी हैं. इसमें करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी काम कर रही हैं. सोनम इन प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी तैयारियां भी कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










