ePaper

बॉलीवुड सितारों ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फैसले की सराहना की, जानें क्‍या कहा ?

Updated at : 26 Aug 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फैसले की सराहना की, जानें क्‍या कहा ?

मुंबई: फरहान अख्तर, अनुपम खेर और रवीना टंडन सहित अन्य बॉलीवुड सितारों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ अदालत के फैसले की सराहना की. सीबीआई के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2002 के एक मामले में आज दोषी ठहराया. उन पर दो महिला अनुयायियों […]

विज्ञापन

मुंबई: फरहान अख्तर, अनुपम खेर और रवीना टंडन सहित अन्य बॉलीवुड सितारों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ अदालत के फैसले की सराहना की. सीबीआई के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2002 के एक मामले में आज दोषी ठहराया. उन पर दो महिला अनुयायियों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया था. फैसले के बाद पंजाब और हरियाणा में बडे पैमाने पर हिंसा हुई, जिसमें अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है और 350 लोग घायल हुए हैं.

फरहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘जो तोड़फोड़ कर रहे हैं और जो इसे होने दे रहे हैं, कृपया यह कल्पना कीजिए कि बलात्कारियों के समर्थन में हिंसा को देखकर पीडति क्या महसूस कर रहे होंगे.’

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपने अनुयायियों को हिंसा सिखायी है. यह नासमझी है और सरकार को इसे रोकने के लिए पूरे बल प्रयोग की जरुरत है.’

रवीना ने कहा, ‘जिस तरह से अनुयायी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दंगे कर रहे हैं, महज उससे ही पंथ के बारे में सबकुछ साबित हो जाता है…इन गुंडों की शर्मनाक हरकत को देखकर दुख हो रहा है.’

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा, ‘हमारी न्यायपालिका को शुक्रिया, लोकतंत्र जिंदा है’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola