ePaper

#Judwaa2 का नया गाना ''चलती है क्या 9 से 12'' कल होगी रिलीज, VIDEO

Updated at : 24 Aug 2017 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
#Judwaa2 का नया गाना ''चलती है क्या 9 से 12'' कल होगी रिलीज, VIDEO

नयी दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘जुड़वा 2’ का गीत ‘चलती है क्या नौ से 12’ कल रिलीज किया जाएगा. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म में वरुण डबल रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म वर्ष 1997 में आई सलमान खान अभिनीत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘जुड़वा 2’ का गीत ‘चलती है क्या नौ से 12’ कल रिलीज किया जाएगा. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म में वरुण डबल रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म वर्ष 1997 में आई सलमान खान अभिनीत ‘जुड़वा’ का रीमेक है. फिल्म में वरुण, प्रेम और राजा दो किरदार निभाते दिखेंगे. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी. वीडियो में वरुण के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी नजर आ रही है.

वरुण ने लिखा, ‘एक बार से दिल नहीं भरता..ले आए हैं दोबारा इचलती है क्या नौ से 12, कल आ रहा है. ‘जुडवा2 … शुक्रिया अनु मलिक. गीत कल आ रहा है.’ गाने की हल्‍की झलक में वरुण और जैकलीन फर्नाडीज नजर आ रहे हैं. वीडियो में वरुण के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी नजर आ रही है. ‘जुडवा 2’ का निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया है. फिल्म 29 सितंबर को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.

20 साल बाद साजिद और डेविड धवन की जोड़ी ने एकबार फिर जादू बिखेरने के लिए दोबारा मोर्चा संभाला है. वरुण ने ‘जुड़वा’ फिल्म के फैन्स को निराश नहीं किया है क्योंकि कॉमेडी स्टाइल में उनका भी एक अपना ही सिग्नेचर स्टाइल है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. जैकलीन ‘जुड़वा 2′ में करिश्मा कपूर वाला किरदार निभाने जा रही हैं और उन्‍होंने करिश्मा जैसा अभिनय करने के लिए उनकी कई फिल्में देखी थी. उनसे यह पूछे जाने पर कि क्या करिश्मा से उसे भूमिका निभाने के लिए कोई सलाह मिली है तो जैकलीन ने बताया था, ‘नहीं, करिश्मा से मुझे कोई सलाह नहीं दी. लेकिन मैंने उनकी कई फिल्में देखी थी. वह एक बहुत ही अच्छी अभिनेत्री हैं.’

वरुण ने सलमान के स्‍टाइल को कॉपी करने की अच्‍छी कोशिश की है और वे शानदार लग रहे हैं. ट्रेलर में वरुण प्रेम और राजा के डबल रोल में नजर आ रहे हैं. एक टपोरी राजा है तो दूसरा प्रेम बहुत ही विनम्र. जैकलीन और तापसी दोनों वरुण धवन से इश्‍क फरमाती नजर आ रही हैं. फिल्‍म में अनुपम खेर भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola