ePaper

15 साल में पहली बार सलमान के घर नहीं विराजेंगे गणपति...जानें क्यों ?

Updated at : 21 Aug 2017 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
15 साल में पहली बार सलमान के घर नहीं विराजेंगे गणपति...जानें क्यों ?

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान को गणपति बप्‍पा पर पूरी आस्‍था रखते हैं और वे उन्‍हें अपना तारणहार बताते हैं. उन्‍होंने खुद अपने एक बयान में कहा था कि उन्‍हें भगवान गणेश पर पूरा भरोसा है क्‍योंकि बप्‍पा ने उन्‍हें हर संकट से बाहर निकाला है. एक तरफ सलमान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट में हर साल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान को गणपति बप्‍पा पर पूरी आस्‍था रखते हैं और वे उन्‍हें अपना तारणहार बताते हैं. उन्‍होंने खुद अपने एक बयान में कहा था कि उन्‍हें भगवान गणेश पर पूरा भरोसा है क्‍योंकि बप्‍पा ने उन्‍हें हर संकट से बाहर निकाला है. एक तरफ सलमान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट में हर साल गणेश चतुर्थी की धूम रहती है. उनका पूरा परिवार इस मौके पर एकसाथ होता है. एक तरफ जहां बाकी सेलीब्रिटीज गणपति उत्‍सव की तैयारी कर रहे हैं वहीं खबर हैं कि इस बार सलमान खान के घर में गणपति बप्‍पा नहीं विराजेंगे. ये सभी जानते हैं कि सलमान गणेश चतुथी के मौके पर सलमान खास आयोजन करते हैं लेकिन इस बार ऐसा क्‍या हुआ कि सलमान अपने घर में गणेश जी को घर पर नहीं बुलायेंगे…?

दरअसल खबरें हैं कि इस साल गणेश भगवान सलमान की चहेती बहन अर्पिता खान के घर विराजेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार पूरा परिवार अर्पिता के घर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा करेगा. दरअसल गैलेक्‍सी अपार्टमेंट में अर्पिता ने ही गणपति पूजा की शुरुआत की थी, जिसके बाद से हर साल सलमान के घर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है.

बता दें कि अर्पिता की शादी साल 2014 में हिमाचल प्रदेश के रहनेवाले आयुष शर्मा से हुई थी. दोनों की शादी का पूरा जिम्‍मा सलमान ने उठाया था और शादी में दोनों को तोहफे में मुबंई के कार्टर रोड स्थित 16 करोड का टैरेस फ्लैट दिया था.

15 साल के इस लड़के के फैन हुए सुपरस्‍टार सलमान खान, VIDEO हुआ वायरल

बता दें कि सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ के शूटिंग अबू धाबी में कर रहे हैं. इस बार फिल्‍म की शूटिंग के चलते वे इस पूजा में शामिल हो पायेंगे या नहीं इस पर संस्‍पेंस बरकरार है.

पिछले साल भी वे ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग की वजह से गणेश चतुर्थी की पूजा में शामिल नहीं हो पाये थे. ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान, कैटरीना कैफ संग रोमांस करते नजर आयेंगे. फैंस बड़ी बेसब्री से इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola