ePaper

परिणीति ने किया खुलासा, क्‍यों सिर्फ वे ही निभा सकती हैं सानिया मिर्जा का किरदार

Updated at : 17 Aug 2017 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
परिणीति ने किया खुलासा, क्‍यों सिर्फ वे ही निभा सकती हैं सानिया मिर्जा का किरदार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा अच्‍छी दोस्‍त हैं. हाल ही में परिणीति चोपड़ा अभिनेत्री नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्‍टर नेहा’ में शामिल हुईं थी. इस दौरान उन्‍होंने खुद में और सानिया मिर्जा में एक खास समानता का जिक्र किया है. जब उनसे पूछा गया कि उन्‍हें सानिया की बायोपिक […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा अच्‍छी दोस्‍त हैं. हाल ही में परिणीति चोपड़ा अभिनेत्री नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्‍टर नेहा’ में शामिल हुईं थी. इस दौरान उन्‍होंने खुद में और सानिया मिर्जा में एक खास समानता का जिक्र किया है. जब उनसे पूछा गया कि उन्‍हें सानिया की बायोपिक में उनका किरदार क्‍यों निभाना चाहिए तो उन्‍होंने बताया कि उनकी और सानिया की शारीरीक बनावट एक जैसी है. इसके बाद उन्‍होंने सानिया और खुद से जुड़ा एक किस्‍सा भी शेयर किया. उन्‍होंने बताया कि जब सानिया ने उन्‍हें आधी रात को करीब 2-3 बजे फोन किया था और एक स्‍पेशल बात उन्‍हें बताई थी.

#priyankachopra ने लहराया ‘तिरंगा दुपट्टा’, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

उन्‍होंने आगे बताया, मुझे याद आता है कि जब सानिया यूएस ओपन खेल रही थीं और उन्‍होंने मुझे आधी रात को करीब 2-3 बजे फोन किया था और कहा था, हाय, मैं सानिया मिर्जा हूं, मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि मैंने कल एक इंटरव्‍यू दिया था जिसमें मैंने तुम्‍हारा नाम लिया है. यह अब हर जगह छप गया है और यह मेरी जिम्‍मेदारी है कि मैं तुम्‍हें बता दूं कि ऐसा क्‍यों हुआ.’ दरअसल, सानिया ने इस इंटरव्‍यू में कहा था कि वह चाहती है कि उन पर अगर बायोपिक बने तो उसमें उनकी भूमिका परिणीति चोपड़ा निभाये.

फिर सोशल मीडिया पर छाईं सैफ की बेटी सारा अली खान, इस अंदाज में आईं नजर

परिणीति ने शो में बताया, ‘मैंने उनसे कहा कि यह बहुत अच्‍छा है कि उन्‍होंने अपनी बायोपिक में मेरा नाम लिया.’ सानिया ने परिणीति से कहा था कि तुम मेरी तरह दिखती हो, तुम्‍हारी और मेरी शरीर की बनावट भी एकजैसी है, खासतौर पर चेस्‍ट एरिया. मुझे लगता है कि तुम मेरे सबसे ज्‍यादा मिजाज की दिखती हो. परिणीति ने उनका धन्‍यवाद दिया था. उसके बाद से ही दोनों बहुत अच्‍छी दोस्‍त हैं. बता दें कि परिणीति को लेकर खबरें आ रही है कि वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आ सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola