ePaper

कब होगी प्रभास की शादी, बहन प्रगति ने किया दिलचस्‍प खुलासा

Updated at : 10 Aug 2017 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
कब होगी प्रभास की शादी, बहन प्रगति ने किया दिलचस्‍प खुलासा

एसएस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ से अभिनेता प्रभास देश के साथ-साथ विदेशों में अपनी पहचान बना ली है. उनका चेहरा भारत के अलावा विदेशों में भी पहचाना जाने लगा है. ‘बाहुबली 2’ के रिलीज के बाद से ही लगातार उनकी शादी की खबरें ट्रेंड कर रही है. इसी वजह से उनके फैंस को भी उनकी […]

विज्ञापन

एसएस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ से अभिनेता प्रभास देश के साथ-साथ विदेशों में अपनी पहचान बना ली है. उनका चेहरा भारत के अलावा विदेशों में भी पहचाना जाने लगा है. ‘बाहुबली 2’ के रिलीज के बाद से ही लगातार उनकी शादी की खबरें ट्रेंड कर रही है. इसी वजह से उनके फैंस को भी उनकी पर्सनल लाईफ में काफी दिलचस्‍पी आने लगी है. उनके फैंस भी जानना चाहते हैं कि सबसे वांटेड बैचलर्स की लिस्ट में शामिल प्रभास कैसी लड़की को अपनी लाईफ पार्टनर चुनना चाहते हैं. हालांकि प्रभास को शादी की कोई दिलचस्‍पी नहीं है लेकिन उनकी कजिन ने उनकी शादी के लिए अभी से प्‍लान बनाना शुरू कर दिया है.

इंडिया डॉट कॉम की खबर के अनुसार, प्रभास की बड़ी बहन प्रगति उप्पलापत्ती का कहना है कि, हम बहुत ज्‍यादा एक्साइटेड हैं. हमें निश्चित तौर पर हमें उसकी शादी के दौरान काफी अच्छा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा.’ लेकिन प्रगति को भी नहीं पता कि आखिर प्रभास कब शादी करेंगे. पिछले दिनों ऐसी खबरें थी कि प्रभास जल्‍द ही किसी बड़े बिजनेस की पोती को अपना हमसफर बनाने वाले हैं. लेकिन इस बारे में न तो प्रभास और न ही उनकी फैमिली की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई. हालांकि इस खबर के बाद फैंस के बीच काफी उत्‍सुकता बनी रही.

कुछ समय पहले प्रभास और अनुष्‍का शेट्टी की लिंकअप की खबरें आ रही थी, तब‍ प्रभास ने कहा था कि वो फिलहाल शादी नहीं कर रहे हैं. बाहुबली के चाहनेवालों ने भी प्रभास को इस एक्ट्रेस के साथ शादी करने का सुझाव दिया है. दोनों स्‍टार्स की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola