गिरफ्तार हो सकती हैं अभिनेत्री राखी सावंत, पढ़ें क्या है मामला

लुधियाना (पंजाब) : पंजाब की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. जानकारी के अनुसार अदालत ने अभिनेत्री राखी सांवत की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी और सांप्रदायिक संवेदनाओं को ठोस पहुंचाने के एक मामले में सोमवार को अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ एक […]
लुधियाना (पंजाब) : पंजाब की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. जानकारी के अनुसार अदालत ने अभिनेत्री राखी सांवत की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी और सांप्रदायिक संवेदनाओं को ठोस पहुंचाने के एक मामले में सोमवार को अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ एक ताजा गिरफ्तारी वारंट जारी किया.
न्यायिक मजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता ने मामले की सुनवाई के लिए पांच सितंबर की तारीख निर्धारित की. इस बीच राखी के वकील ने जिला सत्र के न्यायाधीश गुरबीर सिंह की अदालत में एक आवेदन दायर कर राखी के अमेरिका में होने के कारण सोमवार को अदालत में पेश नहीं हो पाने पर याचिका पर जमानत देने की मांग की.
पढें, आखिर अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ क्यों जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट
वकील नरीन्द्र आदिया ने गत वर्ष नौ जुलाई को राखी के खिलाफ एक शिकायत दायर कर दावा किया था कि उनकी एक निजी टेलीविजन चैनल पर कथित तौर पर की गयी एक टिप्पणी से वाल्मिकी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




