ePaper

शिल्फा शेट्टी ने मानी गलतियां कहा, हां कई गलतियां हुई है

Updated at : 29 Jul 2017 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
शिल्फा शेट्टी  ने मानी गलतियां कहा, हां कई गलतियां हुई है

नयी दिल्लीः अपनी फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का कहना है कि एक ऐसा समय भी था जब वह अपनी फैशन संबंधी पसंद को लेकर निश्चित नहीं थीं और फैशन के बारे में उन्होंने कई गलतियां भी की हैं. अदाकारा राजधानी में आयोजित ‘ ‘एफडीसीआई इंडिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः अपनी फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का कहना है कि एक ऐसा समय भी था जब वह अपनी फैशन संबंधी पसंद को लेकर निश्चित नहीं थीं और फैशन के बारे में उन्होंने कई गलतियां भी की हैं.

अदाकारा राजधानी में आयोजित ‘ ‘एफडीसीआई इंडिया कूटुर वीक ‘ ‘ में डिजाइनर मोनीषा जयसिंह के लिए रैंप पर चलीं. शिल्पा ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘ ‘मैं अलग-अलग चीजें करने की कोशिश करती हूं और मुझे लगता है कि मोनीशा और मेरे बीच यही बात सामान्य है और यह भी कि वह किसी और के स्टाइल को अपनाने की जगह खुद का एक स्टाइल बनाती हैं, जिससे मैं पूरी तरह राबता रखती हूं. मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहूंगी जो दूसरे कर रहे हैं. ‘ ‘

अभिनेत्री ने कहा, ‘ ‘स्टाइल अपना व्यक्तिगत होना चाहिए. मैंने अपने करियर में बहुत गलतियां की हैं. लेकिन आप सीखते हैं और अनुभव एक ऐसी चीज है जिसे खरीदा नहीं जा सकता। मुझे इस तथ्य से प्रेम है कि मैंने अपनी गलतियों से सीखा है, इसने मुझे समझदार बनाया है. ‘ ‘ शिल्पा ने यहां रेशम का ब्रोकेड गाउन पहना था जिस पर सुनहरे रंग का काम किया हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola