मैडम तुसाद में खिलेगी मधुबाला की मुस्‍कान, ''अनारकली'' के किरदार से प्रेरित होगा स्‍टैच्‍यू

Updated at : 25 Jul 2017 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
मैडम तुसाद में खिलेगी मधुबाला की मुस्‍कान, ''अनारकली'' के किरदार से प्रेरित होगा स्‍टैच्‍यू

मुंबई: मैडम तुसाद के बॉलीवुड ब्रिगेड में अब नया नाम गुजरे जमाने की अभिनेत्री मधुबाला का जुड गया है. दिल्ली स्थित मैडम तुसाद के इस साल के अंत तक खुलने की संभावना है. अभिनेत्री की मोम की अनुकृति क्लासिक फिल्म ‘मुगले आजम’ में उनके प्रसिद्ध किरदार अनारकली पर आधारित होगी. मधुबाला हिंदी सिनेमा के सुनहरे […]

विज्ञापन

मुंबई: मैडम तुसाद के बॉलीवुड ब्रिगेड में अब नया नाम गुजरे जमाने की अभिनेत्री मधुबाला का जुड गया है. दिल्ली स्थित मैडम तुसाद के इस साल के अंत तक खुलने की संभावना है. अभिनेत्री की मोम की अनुकृति क्लासिक फिल्म ‘मुगले आजम’ में उनके प्रसिद्ध किरदार अनारकली पर आधारित होगी. मधुबाला हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की एक प्रमुख अभिनेत्री थीं. अपने संक्षिप्त जीवनकाल में वह ‘चलती का नाम गाडी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’ ‘काला पानी’ और ‘हावडा ब्रिज’ जैसी बहुत सी फिल्मों में नजर आयीं और वे फिल्म उद्योग में बेहद सम्मानित शख्सियतों में से एक थीं.

मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक एवं निदेशक अंशुल जैन ने कहा, ‘मैडम तुसाद दिल्ली में मुधबाला की अनुकृति होने से हमें खुशी है. वह अब भी देश के लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं.’ अंशुल जैन ने कहा, ‘हमें यकीन है कि उनकी दिलकश खूबसूरती प्रशंसकों को उनके साथ सेल्फी लेने और खास लम्हा बिताने के लिये आकर्षित करेगी और उन्हें सिनेमा के उस सुनहरे दौर में ले जायेगी.’ वर्ष 1952 में चर्चित अमेरिकी पत्र‍िका ‘थियेटर आर्ट्स’ में छपी एक तस्वीर से मधुबाला की खूबसूरती को वैश्विक मान्यता मिली थी.

शो की गिरती TRP के बाद कपिल ने घटाई फीस, तो सुनील ने कर दी डबल…

मधुबाला के सम्मान में भारतीय डाक ने वर्ष 2008 में उनकी तस्वीर वाला एक डाक टिकट जारी किया था. दिल्ली की प्रसिद्ध रीगल बिल्डिंग में स्थित इस संग्रहालय में बॉलीवुड के जिन सितारों की मोम की अनुकृति होगी उनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, गायिका आशा भोंसले एवं श्रेया घोषाल शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola