Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: ‘दहाड़े हमार जिला बाघ जईसे’ में टुनटुन यादव की दहाड़ से कांपा एरिया, ब्लैक ड्रेस में रिया यादव ने चुराया दिल, वीडियो देखें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Jan 2026 7:23 PM

विज्ञापन

टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना दहाड़े हमार जिला बाघ जईसे, फोटो- यूट्यूब

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘दहाड़े हमार जिला बाघ जईसे’ RPT Music पर रिलीज हो गया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में टुनटुन यादव ने दिखाई रंगदारी तो रिया यादव की खूबसूरती ने मचाया धमाल.

विज्ञापन

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song Dahade Hamar Jila Bagh Jaise: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना ‘दहाड़े हमार जिला बाघ जईसे’ रिलीज हो गया है. यह गाना यूट्यूब चैनल RPT Music पर लॉन्च होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में टुनटुन यादव के साथ अंकिता सिंह ने अपनी आवाज दी है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

म्यूजिक वीडियो में टुनटुन यादव के साथ रिया यादव नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. आइए गाने की डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

‘दहाड़े हमार जिला बाघ जईसे’ की कहानी

‘दहाड़े हमार जिला बाघ जईसे’ के म्यूजिक वीडियो की कहानी में अंकिता सिंह की आवाज में रिया यादव टुनटुन से सवाल करती हैं कि वह इतना फेंक क्यों रहे हैं, जैसे किसी बाहुबली के लड़के हों. इसके जवाब में टुनटुन यादव अपने दबंग अंदाज में कहते हैं कि जब उनका जिला बाघ की तरह दहाड़ता है तो पूरा एरिया आग की तरह लहक जाता है.

टुनटुन यादव की रंगदारी छाई

वीडियो में टुनटुन यादव हमेशा की तरह रंगदारी और दबंग स्टाइल में नजर आते हैं, जो उनके फैंस को खासा पसंद आता है. वहीं, ब्लैक ड्रेस में रिया यादव बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं, जिनका स्टाइल और एक्सप्रेशन वीडियो का आकर्षण बढ़ा देते हैं.

फैंस के रिएक्शन

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. कोई टुनटुन यादव और अंकिता सिंह की दमदार आवाज की तारीफ कर रहा है, तो कोई रिया यादव की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज का दीवाना हो गया है. कई यूजर्स ने इसे फुल एनर्जी वाला जिला-पावर सॉन्ग बताया है.

गाने की टीम

गाने के बोल उत्कर्ष उपाध्याय ने लिखे हैं, जबकि संगीतकार जयकुमार यादव और रौशन सिंह के म्यूजिक ने गाने को और भी दमदार बना दिया है. धर्मेंद्र यादव और वरुण यादव के निर्देशन में बना यह वीडियो पूरी तरह से मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कुल मिलाकर, ‘दहाड़े हमार जिला बाघ जईसे’ टुनटुन यादव के फैंस के लिए एक और पावरफुल भोजपुरी सॉन्ग साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Piyawa Se Fansi: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘पियवा से फंसी’ हुआ रिलीज, वेस्टर्न लुक में सपना चौहान ने लूटी महफिल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola