‘चाकर कईलस पतरी कमर के’ गाना हुआ वायरल, वीडियो में नेहा का दिखा बोल्ड अंदाज

Updated:
विज्ञापन
Chakar Kaila Patari Kamar Ke Song

चाकर कईलs पतरी कमर के

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘चाकर कईलस पतरी कमर के’ रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही लोगो के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘चाकर कईलस पतरी कमर के’ दर्शकों के बीच आ गया है. इस गाने को शिल्पी राज के साथ गायक परदुमन परदेशी ने गाया है. दोनों की बेहतरीन जुगलबंदी ने इस ट्रैक को बेहद शानदार बना दिया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस नेहा नजर आ रही हैं, जिन्होंने ब्लैक साड़ी में अपनी कातिलाना अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है.

ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस नेहा ने बिखेरा जलवा

इस गाने के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस नेहा अपनी कातिलाना अदाओं का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा काले रंग की साड़ी पहनी हुई हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं. उन्होंने अपने जबरदस्त डांस स्टेप्स और कमाल के एक्सप्रेशंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

वीडियो में दिखा जबरदस्त रोमांस और नोक-झोंक

गाने के वीडियो में सिंगर और एक्ट्रेस नेहा के बीच बेहद शानदार और जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है. दोनों कलाकार बहुत ही शरारती अंदाज में एक-दूसरे को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई गई उनकी यह रोमांटिक नोक-झोंक और प्यारी केमिस्ट्री दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. दोनों के एक्सप्रेशंस इतने कमाल के हैं कि फैंस इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

गाने का वीडियो देखें

गाने के पीछे की टीम

इस सुपरहिट भोजपुरी गाने के मजेदार और प्यारे बोल इंग्लिश गुप्ता ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार कंपोजिशन कमलेश कुमार ने किया है. गाने के म्यूजिक अरेंजर भोला विश्वकर्मा हैं, जिन्होंने इसमें बेहतरीन म्यूजिक का तड़का लगाया है. वहीं, इस पूरे गाने के कमाल के वीडियो का निर्देशन पंकज सोनी ने किया है. यह गाना एजे फिल्म्स और मार्जिन मीडिया एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल लेबल पर रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का गाना ‘कमरिया न धईलऽ राजा’ हुआ रिलीज, पति पर प्यार लुटाती दिखी आस्था सिंह

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola