Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Piyawa Se Fansi: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘पियवा से फंसी’ हुआ रिलीज, वेस्टर्न लुक में सपना चौहान ने लूटी महफिल

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Piyawa Se Fansi: खुशी कक्कड़ की शानदार आवाज में ‘पियवा से फंसी’ Rudra Music पर रिलीज हो गया है. सपना चौहान और साहिल झा की शानदार केमिस्ट्री ने गाने को किया वायरल. जानें बाकी डिटेल्स.
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Piyawa Se Fansi: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘पियवा से फंसी’ यूट्यूब चैनल रुद्र म्यूजिक पर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. गाने में सपना चौहान और साहिल झा की जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया है. आइए आपको भी गाने की खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें म्यूजिक वीडियो-
गाने की कहानी और खासियत
म्यूजिक वीडियो में सपना चौहान, खुशी कक्कड़ की आवाज में यह कहती नजर आती हैं कि उनका दिल सिर्फ अपने पियवा से ही फंसेगा. इसके साथ ही वह अपने प्रेमी से जुड़ी डिमांड्स भी रखती दिखती हैं कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए. इन्हीं रोमांटिक और मजेदार बोलों के बीच सपना चौहान और साहिल झा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जो गाने को और भी खास बना देती है.
वेस्टर्न आउटफिट्स में ग्लैमरस दिखीं सपना चौहान
वीडियो में सपना चौहान के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स काफी दमदार हैं. वह पूरे गाने में वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आती हैं और अपने स्टाइल से स्क्रीन का तापमान बढ़ा देती हैं. वहीं, साहिल झा भी अपने हैंडसम लुक और शानदार परफॉर्मेंस से वीडियो में जान डालते हैं.
यूजर्स का रिएक्शन
‘पियवा से फंसी’ को सुनने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई गाने को सुपरहिट बता रहा है तो कोई सपना चौहान और साहिल झा की जोड़ी की केमिस्ट्री की जमकर सराहना कर रहा है.
गाने की पूरी टीम
- गायिका :- खुशी कक्कड़
- गीत:-सोनू सरगम आरा
- संगीत:-आर्या शर्मा
- वीडियो निर्देशक – राजा बाबू
- कोरियोग्राफर- अमन
- फीचर- सपना चौहान और साहिल झा
- DOP- रंजीत कुमार सिंह और रवि
- संपादक – चेरी बाबू
- पब्लिसिटी डिजाइन – सावन जीएफएक्स
- निर्माता- राजीव सिंह
- उत्पादन- रूद्रा ब्रांड
- विशेष धन्यवाद- दीपक सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










