Shilpi Raj New Bhojpuri Song Hay Re Sharadiya: शिल्पी राज के नए गाने ‘हाय रे शरदिया’ में रोमांस का तड़का, रेड साड़ी में तोषी द्विवेदी ने ढाया कहर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Jan 2026 4:30 PM
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना हाय रे शरदिया, फोटो- यूट्यूब
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Hay Re Sharadiya: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हाय रे शरदिया’ Diwana Music पर रिलीज हो चुका है. ओम प्रकाश दीवाना और तोषी द्विवेदी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने मचाया धमाल.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Hay Re Sharadiya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हाय रे शरदिया’ यूट्यूब चैनल DIWANA MUSIC पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में शिल्पी राज के साथ ओम प्रकाश दीवाना ने अपनी आवाज दी है, जो श्रोताओं को काफी पसंद आ रही है.
गाने के म्यूजिक वीडियो में ओम प्रकाश दीवाना और तोषी द्विवेदी की जोड़ी ने शानदार लटके-झटके और दमदार एक्सप्रेशंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. वीडियो में तोशी द्विवेदी, ओम प्रकाश दीवाना की ऑन-स्क्रीन भाभी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिससे गाने की कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. आइए डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
रेड साड़ी में तोषी द्विवेदी की खूबसूरती ने लगाया आग
वीडियो के एक सीन में ओम प्रकाश दीवाना, तोशी से सवाल करते हैं कि भैया के रहते हुए भी वह क्यों कांप रही हैं और पुअरे के पास क्यों जा रही हैं. इस पर लाल साड़ी में खूसबूरत नजर आ रहीं तोषी मजेदार अंदाज में जवाब देती हैं कि ठंड बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से उनकी कमर में दर्द होने लगा है. वहीं, बीच-बीच में तोषी और उनके पति के बीच रोमांस इस गाने को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना रहा है.
यूजर्स ने बताया गाने को ‘सुपरहिट’
‘हाय रे शरदिया’ को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी जमकर सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “100 मिलियन पार होगा व्यूज”. वहीं, दूसरे ने लिखा, “सुपरहिट सॉन्ग”.
कई फैंस ने इसे “बहुत शानदार स्पेशल ठंडी गीत” बताया और रेड हार्ट व फायरइमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की.
गाने की टीम
- गायक:-ओम प्रकाश दीवाना, शिल्पी राज
- गीत:-ओम प्रकाश दीवाना
- कलाकार:-ओम प्रकाश दीवाना, तोषी द्विवेदी
- संगीत:- राजा भट्टाचार्य और सोनू सरगम
- कलाकृति:-अवनीश यादव
- डी.ओ.पी:-सुनील यादव, आकाश
- कोरियोग्राफर :- आकाश
- संपादक:-पप्पू वर्मा
- डी.आई. :-रोहित सिंह
- निर्देशक:-नरेंद्र सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










